थरथरी में दवा दुकानों में हुई छापेमारी

सोमवार को थरथरी प्रखंड अंतर्गत अस्ता खरजमा बाजार में औषधि निरीक्षक (ड्रग इंस्पेक्टर) राजेश कुमार गुप्ता ने औचक निरीक्षण अभियान चलाते हुए दो मेडिकल स्टोर विक्की मेडिकल स्टोर अस्ता और कन्हैया मेडिकल स्टोर अस्ता की जांच की.

थरथरी. सोमवार को थरथरी प्रखंड अंतर्गत अस्ता खरजमा बाजार में औषधि निरीक्षक (ड्रग इंस्पेक्टर) राजेश कुमार गुप्ता ने औचक निरीक्षण अभियान चलाते हुए दो मेडिकल स्टोर विक्की मेडिकल स्टोर अस्ता और कन्हैया मेडिकल स्टोर अस्ता की जांच की. निरीक्षण के दौरान दोनों दुकानों से कुल नौ प्रकार की दवाओं के नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए. ड्रग इंस्पेक्टर ने दवा विक्रेताओं से दवाओं की खरीद और बिक्री से संबंधित कागजात प्रस्तुत करने को कहा, लेकिन दोनों दुकानदार आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके. निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि दुकानें बिना पंजीकृत फार्मासिस्ट की देखरेख में संचालित हो रही थीं. राजेश कुमार गुप्ता ने स्पष्ट चेतावनी दी कि बिना वैध लाइसेंस या उसके नवीनीकरण के मेडिकल स्टोर संचालन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा बिना लाइसेंस और प्रशिक्षित फार्मासिस्ट के मेडिकल स्टोर चलाना कानूनन अपराध है और इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. निरीक्षण की सूचना मिलते ही बाजार क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया और कई मेडिकल दुकानों ने अपने शटर तत्काल प्रभाव से बंद कर लिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Santosh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >