पर्यटकों की हत्या के खिलाफ अभाविप ने निकाला आक्रोश मार्च

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद घाटकुसुम्भा इकाई के द्वारा नगर मंत्री दीपक कुमार के नेतृत्व में पहलगाम में हुए आतंकी हमले में निर्दोष पर्यटकों की हत्या के विरोध में आक्रोश मार्च एवं कैंडल मार्च निकाला गया.

शेखपुरा. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद घाटकुसुम्भा इकाई के द्वारा नगर मंत्री दीपक कुमार के नेतृत्व में पहलगाम में हुए आतंकी हमले में निर्दोष पर्यटकों की हत्या के विरोध में आक्रोश मार्च एवं कैंडल मार्च निकाला गया. यह मिडिल स्कूल से प्रारंभ होकर सार्वजनिक पुस्तकालय घाटकुसुम्भा पहुंच कर शहीद पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी गई. इस मौके पर मौजूद विभाग संयोजक आकाश कश्यप ने कहा कि धर्म पूछकर निरपराध पर्यटकों को गोली मारने वाले इन अपराधियों को कभी भी भुला नहीं जा सकता है. वहीं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चंदन राज ने बताया कि आपको याद होगा तीन जुलाई से शुरू होने जा रही श्री अमरनाथ यात्रा से पहले मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में वर्ष 2019 के पुलवामा हमले के बाद सबसे बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. सेना की वर्दी में आए दहशतगर्दों ने दक्षिण कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम की बायसरन घाटी में पर्यटकों से पहले उनका धर्म पूछा, परिचय पत्र देखा फिर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं. हमले में 26 लोगों की मौत हो गई, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे. 26 मृतकों में दो विदेशी और दो स्थानीय शामिल हैं. हमले में 17 लोग घायल हुए हैं जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है.इस कार्यक्रम में जितेंद्र सर, पंकज सर, रघुनंदन कुमार, सचिन कुमार, नवीन कुमार, सुजीत कुमार, नितीश कुमार, सचिन कुमार, मनीष कुमार सहित सैकड़ो लोग सम्मिलित हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Santosh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >