Nalanda News: नव नालंदा महाविहार (सम विश्वविद्यालय), नालंदा के संस्कृत विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. विजय कुमार कर्ण को एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है. असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने उन्हें असम स्थित गुरुचरण विश्वविद्यालय, सिलचर के लिए अपना नोमिनी (राज्यपाल का प्रतिनिधि) नामित किया है. प्रो. कर्ण अगले तीन वर्षों की अवधि के लिए इस महत्वपूर्ण पद का निर्वहन करेंगे.
विभिन्न केंद्रीय व राज्य विश्वविद्यालयों में निभा रहे हैं भूमिका
प्रो. विजय कुमार कर्ण शिक्षा और अकादमिक क्षेत्र के एक जाने-माने नाम हैं. वे वर्तमान में भी भारत सरकार के विभिन्न केंद्रीय एवं राज्य विश्वविद्यालयों की कार्य परिषद (Executive Council) के सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं.
असम के राज्यपाल द्वारा इस महत्वपूर्ण पद पर नामित किए जाने के बाद नव नालंदा महाविहार परिवार में खुशी की लहर है. महाविहार के अधिकारियों, आचार्यों एवं प्राध्यापकों ने प्रो. कर्ण को इस नई उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं.
