बिहारशरीफ : मंदिर के पास हुई बाइक लूट का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

बिहारशरीफ के नूरसराय में हुई बाइक लूट की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन किया है। पुलिस ने लूटी गई बाइक और सामान के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Nalanda News : नालंदा के नूरसराय थाना पुलिस ने बाइक लूट की घटना का त्वरित उद्भेदन करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपितों के पास से लूटी गई अपाची मोटरसाइकिल समेत अन्य सामान बरामद किया है.

मंदिर के पास हुई थी वारदात

पुलिस के अनुसार 27 जुलाई की रात करीब साढ़े दस बजे नूरसराय थाना क्षेत्र के ननौरा गांव स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप चार अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति से अपाची बाइक, स्मार्ट मोबाइल फोन और पर्स लूट लिया था.

एसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीम

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-02 के नेतृत्व में विशेष जांच दल का गठन किया गया. नूरसराय थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की.

तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों से पुलिस पहुंची आरोपियों तक

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान तकनीकी, वैज्ञानिक और मानवीय साक्ष्यों का इस्तेमाल किया गया. इसी आधार पर मिली गुप्त सूचना के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर घटना में शामिल आरोपितों को गिरफ्तार किया.

आरोपियों की निशानदेही पर बाइक

पूछताछ के दौरान आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने लूटी गई अपाची मोटरसाइकिल, स्मार्ट मोबाइल फोन और नीले रंग का पर्स बरामद कर लिया. पुलिस ने मामले में एक विधि-विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया है.

गिरफ्तार आरोपियों की हुई पहचान

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान थरथरी थाना क्षेत्र के अतवलचक निवासी 19 वर्षीय विकास कुमार, अतवलचक निवासी 18 वर्षीय रविश कुमार उर्फ भेटारी, नूरसराय के बड़ी देवी स्थान निवासी 19 वर्षीय रोहित कुमार, नूरसराय निवासी 21 वर्षीय साहिल कुमार और बड़ी देवी स्थान निवासी 19 वर्षीय नीरज कुमार के रूप में हुई है.

आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही पुलिस

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों रविश कुमार, रोहित कुमार और विकास कुमार के खिलाफ पहले से भी विभिन्न थानों में चोरी, लूट और अन्य आपराधिक मामलों के केस दर्ज हैं. पुलिस इनके पुराने रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है.

न्यायिक हिरासत में भेजे जाएंगे आरोपी

नूरसराय थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. वहीं विधि-विरुद्ध बालक को किशोर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा.

पुलिस टीम की कार्रवाई में इन अधिकारियों की रही अहम भूमिका

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-02 ने बताया कि नूरसराय थानाध्यक्ष अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों और सशस्त्र बल की विशेष टीम ने कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >