पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, बिहारशरीफ-राजगीर रूट के अभ्यर्थियों को मिलेगी राहत

Biharsharif News : पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए रेलवे ने 12 जुलाई को स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है. बख्तियारपुर-राजगीर रूट पर यात्रा आसान होगी. पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें.

पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने 12 जुलाई को परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है. इन विशेष ट्रेनों के संचालन से बख्तियारपुर, बिहारशरीफ, पावापुरी रोड, नालंदा और राजगीर के बीच यात्रा करने वाले अभ्यर्थियों को काफी सुविधा मिलेगी.

पूर्व मध्य रेलवे ने जारी की जानकारी

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा के मद्देनजर अभ्यर्थियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है. इससे परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में सहूलियत होगी.

सुबह बख्तियारपुर से राजगीर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 03204 बख्तियारपुर–राजगीर परीक्षा स्पेशल बख्तियारपुर से सुबह 7:15 बजे प्रस्थान करेगी और 9:15 बजे राजगीर पहुंचेगी. यह ट्रेन बिहारशरीफ, पावापुरी रोड और नालंदा स्टेशनों पर ठहरते हुए अपने गंतव्य तक जाएगी.

दोपहर में राजगीर से बख्तियारपुर के लिए होगी वापसी

गाड़ी संख्या 03205 राजगीर–बख्तियारपुर परीक्षा स्पेशल राजगीर से दोपहर 1:30 बजे प्रस्थान करेगी और शाम 4:45 बजे बख्तियारपुर पहुंचेगी. वापसी यात्रा में भी यह ट्रेन नालंदा, पावापुरी रोड और बिहारशरीफ स्टेशनों पर रुकेगी.

अभ्यर्थियों से स्पेशल ट्रेनों का लाभ उठाने की अपील

रेलवे ने सभी पुलिस भर्ती परीक्षा अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने के लिए इन परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का अधिकतम लाभ उठाएं. रेलवे का मानना है कि विशेष ट्रेनों के संचालन से नियमित ट्रेनों पर भीड़ का दबाव कम होगा और परीक्षार्थियों की यात्रा अधिक सुगम हो सकेगी.

Also Read : गंगा जी के रास्ते सिमरिया घाट पहुंचा 1668 मीट्रिक टन का मेगा कार्गो, बरौनी रिफाइनरी विस्तार परियोजना को मिलेगी रफ्तार



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Prabhat khabar news desk

Published by: Yuvraj Ratan

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >