Pasi Community: अखिल भारतीय पासी समाज की बैठक इस्लामपुर प्रखंड की बौरीडीह पंचायत अंतर्गत बौरीडीह गांव में दीपक कुमार चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में 15 सदस्यीय पंचायत कमेटी का गठन किया गया. सर्वसम्मति से सूर्यदेव चौधरी को पंचायत अध्यक्ष, दीपक चौधरी को सचिव, संजय चौधरी को महासचिव और देववंती देवी को उपाध्यक्ष बनाया गया.
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष की मौजूदगी में हुआ गठन
पंचायत कमेटी का गठन प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार चौधरी की उपस्थिति में किया गया. बैठक में उपस्थित सैकड़ों लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संगठन में बहुत बड़ी ताकत होती है. एकता से बड़े-बड़े कार्य आसानी से किये जा सकते हैं.
सभी पंचायतों में कमेटी बनाने की तैयारी
प्रखंड अध्यक्ष जनार्दन चौधरी ने कहा कि इस्लामपुर प्रखंड की सभी पंचायतों में इसी तरह की कमेटी बनायी जाएगी. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पासी समाज की अपनी अलग पहचान होगी. पासी समाज की आबादी बहुत बड़ी है, लेकिन इसे लोग नजरअंदाज करते हैं.
ये लोग रहे उपस्थित
बैठक में गिरानी चौधरी, शंकर चौधरी, दयामंती देवी, मोती चौधरी, सुनील चौधरी, टनू चौधरी, अखिलेश कुमार, विनोद चौधरी, गीता देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
