सूखी पड़ी पंचाने में अचानक आया उफान, बढ़ते पानी ने बढ़ाई चिंता, निचले इलाकों पर बाढ़ का खतरा

बिहारशरीफ की पंचाने नदी में अचानक पानी बढ़ने से निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोग और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

flood in Bihar Sharif : बिहार और झारखंड के कई इलाकों में लगातार हो रही तेज बारिश का असर अब नालंदा की पंचाने नदी पर भी दिखने लगा है. कुछ दिन पहले तक अधिकांश हिस्सों में कम पानी और सूखे तल का नजारा दिख रहा था, लेकिन बुधवार को नदी का प्रवाह अचानक तेज हो गया. तेजी से बढ़ते जलस्तर ने नदी किनारे बसे निचले इलाकों के लोगों की चिंता बढ़ा दी है. संभावित बाढ़ की आशंका को देखते हुए लोग नदी के जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं.

अचानक बढ़ा नदी का पानी

पिछले कुछ दिनों से बिहार और झारखंड के जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है. इसी वजह से जलग्रहण क्षेत्र से पानी पंचाने नदी में पहुंचने लगा है. इसके बाद बुधवार को नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि दर्ज की गयी. स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ दिन पहले तक नदी में पानी काफी कम था और कई जगह नदी का बड़ा हिस्सा सूखा दिखाई दे रहा था.

कई इलाकों से होकर गुजरती है पंचाने

पंचाने नदी गिरियक से निकलकर बिहारशरीफ, रहुई और हरनौत के कई हिस्सों से होकर गुजरती है. नदी के किनारे बड़ी संख्या में गांव और निचले इलाके बसे हैं. ऐसे में जलस्तर लगातार बढ़ता रहा तो आसपास के इलाकों में पानी फैलने और निचले मोहल्लों में जलजमाव की स्थिति बनने की आशंका है.

बारिश जारी रही तो बढ़ सकता है खतरा

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव के साथ बारिश का दौर जारी है. यदि पंचाने नदी के जलग्रहण क्षेत्र में भी बारिश होती रही तो नदी में पानी की मात्रा और बढ़ सकती है. इससे आसपास के इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ने की आशंका है.

फिलहाल स्थिति नियंत्रण में

बुधवार को पानी बढ़ने के बाद नदी के आसपास रहने वाले लोग एहतियात बरत रहे हैं. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखने की मांग की है. हालांकि, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बतायी जा रही है और बड़े पैमाने पर बाढ़ की सूचना नहीं है. बावजूद इसके अचानक बढ़े जलस्तर ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. बारिश का दौर जारी रहा तो आने वाले घंटों में स्थिति बदल सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार

सुनील कुमार वर्ष 2015 से प्रभात खबर, बिहारशरीफ-नालंदा में फोटोग्राफर सह जिला संवाददाता के रूप में पत्रकारिता कर रहे हैं. खबरों की सटीकता, बेहतरीन फोटोग्राफी और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना उनकी पहचान बन चुकी है. पत्रकारिता जीवन में इन्होंने कई दैनिक अखबारों के अलावा डिजिटल मीडिया के लिए भी संवाददाता का कार्य किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >