नालंदा : इस्लामपुर के निवर्तमान बीडीओ संजय कुमार को भावभीनी विदाई, जनप्रतिनिधियों ने ईमानदार कार्यशैली की सराहना

इस्लामपुर प्रखंड मुख्यालय में निवर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) संजय कुमार को एक भावभीनी विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित कर विदा किया गया. जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने उनके ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ कार्यशैली की मुक्त कंठ से प्रशंसा की.

नालंदा के इस्लामपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान सभागार में निवर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) संजय कुमार को प्रखंड के जनप्रतिनिधियों तथा प्रखंड सह अंचल कार्यालय के कर्मचारियों ने विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी.

इस अवसर पर नवपदस्थापित अंचलाधिकारी शशिकांत शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि चंद दिनों की मुलाकात में निवर्तमान बीडीओ संजय कुमार ने अपने व्यवहार से सरकारी कार्यशैली के कुछ गुर से अवगत कराया है, जो सदैव स्मरण रहेगा.

कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी की हुई सराहना

प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष सह इचहोस पंचायत के मुखिया युगेश्वर सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में कई पदाधिकारियों का पदस्थापन और स्थानांतरण देखा है, लेकिन एक ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ, गरीबों की बात सुनने वाले और ड्यूटी के दौरान मुख्यालय में रहने वाले संजय कुमार की उन्होंने भूरि-भूरि प्रशंसा की.

प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि सह राजद नेता व पूर्व जिला परिषद सदस्य मिथिलेश यादव ने निवर्तमान बीडीओ के कार्यकाल की तारीफ करते हुए कहा कि दूर-दराज से आए गरीबों से सुलभता से मिलकर समस्या का त्वरित निष्पादन करना, जनप्रतिनिधियों से धैर्यपूर्वक मिलना, और ईमानदारी से कर्तव्य का निर्वहन करना सदैव याद रहेगा.

विभिन्न उपहार देकर जताया गया सम्मान

विदाई सह सम्मान समारोह का संचालन वरीय शिक्षक गजेंद्र मोहन ने किया.

समारोह में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अमित कुमार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सिंटू कुमार, आवास पर्यवेक्षक संदीप कुमार, पूर्व मुखिया अनिल सिंह, भाकपा माले के अंचल सचिव उमेश पासवान, प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुचित कुमार तथा प्रखंड नाजिर कुंदन कुमार सहित अन्य गणमान्य लोगों ने निवर्तमान बीडीओ संजय कुमार को बुके, भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा, अंगवस्त्र, कलम-डायरी और ढेर सारे उपहार देकर तथा फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया.

निवर्तमान बीडीओ ने जताया आभार

निवर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस्लामपुर प्रखंड में जितना संभव हो सका, उन्होंने विकास के लिए कार्य किया.

उन्होंने कहा कि उन्होंने इस्लामपुर प्रखंड क्षेत्र के विकास के लिए एक रोडमैप तैयार किया था, जो अधूरा रह गया. उन्हें आशा है कि आने वाले प्रखंड विकास पदाधिकारी गरीबों की समस्याओं का समाधान करेंगे और जनप्रतिनिधियों से मित्रवत संबंध रखते हुए कार्य करेंगे.

मौके पर कई अधिकारी व कर्मचारी रहे उपस्थित

इस अवसर पर प्रखंड प्रधान सहायक अवधेश पासवान, ई. अरविंद कुमार, रीतेश कुमार, तौसिफ आलम, आईटी प्रबंधक निधि कुमारी, अंचल अमीन पूजा कुमारी, अंचल कर्मी धनंजय कुमार, बबलू कुमार, संजीव कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

Also Read : शेखपुरा में नीट पेपर लीक और पुलिसिया दमन के खिलाफ छात्रों का बड़ा प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, देखें वीडियो..


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >