शेखपुरा. चेवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत चेवाड़ा गांव के समीप एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दिया. हादसे में बाइक सवार सुरेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस संबंध मेंघायल के रिश्तेदारों ने बताया कि सुरेंद्र यादव छठियारा गांव का रहने वाला है. वह चेवाड़ा बाजार से खरीदारी कर अपने घर लौट रहा था. तभी विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने सामने से टक्कर मार दिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि सुरेंद्र बाइक से गिरकर बुरी तरह घायल हो गए. घटना के बाद ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
