कोसुक नदी से अवैध खनन के दौरान मिट्टी से दबकर एक की मौत

दीपनगर थाना क्षेत्र के कोसुक नदी में बने सुरंग से बालू निकालने के क्रम में मिट्टी से दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई .मृतक दीपनगर गांव का 40 वर्षीय सुरेंद्र बिंद है.

बिहारशरीफ़ दीपनगर थाना क्षेत्र के कोसुक नदी में बने सुरंग से बालू निकालने के क्रम में मिट्टी से दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई .मृतक दीपनगर गांव का 40 वर्षीय सुरेंद्र बिंद है. बिहारशरीफ -राजगीर पथ में कोसुक नदी है. इस नदी से अवैध रूप से बालू का खनन कई महीनों से चल रहा है, जबकि कुछ ही दूरी पर दीपनगर थाना अवस्थित है. इस रास्ते से जिलाधिकारी से लेकर खनन विभाग के अधिकारी भी गुजरते हैं .लेकिन किसी ने बालू के हो रहे अवैध खनन को रोकने की कोशिश नहीं की .नदी से बालू का अवैध खनन करते-करते करीब 20 फुट का सुरंग बन गया है. इसी सुरंग से प्रत्येक दिन आसपास के लोग और बालू के अवैध धंधे करने वाले प्रतिदिन ट्रैक्टर पर लोड कर धंधे करते हैं .इसी क्रम में बुधवार की शाम करीब 5:00 बजे दीपनगर गांव निवासी सुरेंद्र बिंद इसी खोह में घुसकर अवैध रूप से बालू निकासी कर बोरे में भर रहा था. इसी दरमियान ऊपर से मिट्टी भरभरा कर गिर गई और उसी में दब गया .जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. दीपनगर थाने की पुलिस को सूचना दी गई तब मौके पर पुलिस पहुंची और बालू- मिट्टी से दबे हुए शव को निकालने के लिए जेसीबी मंगाया गया. आसपास के करीब सैकड़ो लोग इकट्ठे हो गए. काफी मशक्कत के बाद जेसीबी मशीन से शव को निकाला गया. बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया गया .मौत की सूचना मिलने के बाद सुरेंद्र बिंद के परिजनों में कोहराम मच गया. घटनास्थल पर पहुंचे कई लोगों ने बताया कि कई महीनों से अवैध. बालू खनन का खेल चल रहा है . कार्रवाई नहीं की गई. इस अवैध बालू खनन में दीपनगर थाने की पुलिस और खनन विभाग के अधिकारियों व निरीक्षकों की मिलीभगत से इनकार नहीं किया जा सकता.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >