नव नालंदा महाविहार में काव्य-पाठ, कविताओं के जरिये पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश

नव नालंदा महाविहार में स्वच्छता पखवाड़े के तहत काव्य-पाठ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. विद्यार्थियों ने कविताओं के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण और प्रकृति संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश दिया.

नव नालंदा महाविहार सम विश्वविद्यालय में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत मंगलवार को काव्य-पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण, प्रकृति और जीव-जगत के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया. प्रतिभागियों की प्रभावशाली काव्य प्रस्तुतियों ने स्वच्छता को व्यापक सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारी से जोड़ने का प्रयास किया.

कविताओं के माध्यम से प्रकृति संरक्षण का संदेश

प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने प्रकृति, पर्यावरण और मानवीय संवेदनाओं से जुड़े विषयों पर अपनी कविताएं प्रस्तुत कीं. वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छता केवल घर, संस्थान या आसपास के परिसर को साफ रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि प्राकृतिक संसाधनों, पर्यावरण और समस्त जीव-जगत के संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी निभाना भी इसका महत्वपूर्ण हिस्सा है. काव्य-पाठ के माध्यम से विद्यार्थियों ने प्रकृति के प्रति प्रेम और पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता को रचनात्मक ढंग से सामने रखा.

गोपाल कुमार पांडेय रहे प्रथम

प्रतियोगिता में गोपाल कुमार पांडेय ने प्रथम, अदिति कुमारी ने द्वितीय तथा आराध्या और अनामिका ने संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया. सांत्वना पुरस्कार में संभवी और सुप्रिया को प्रथम तथा सुहानी को प्रदान किया गया.

निर्णायक मंडल ने किया प्रस्तुतियों का मूल्यांकन

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. श्रीकांत सिंह, हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. हरे कृष्ण तिवारी तथा अंग्रेजी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मीता शामिल थीं. उन्होंने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया. कार्यक्रम का संचालन डॉ. आलोक मिश्रा ने किया. स्वच्छता पखवाड़ा के नोडल अधिकारी डॉ. भीष्म कुमार कार्यक्रम में सक्रिय रूप से उपस्थित रहे.

शिक्षकों ने भी प्रस्तुत की कविताएं

इस अवसर पर विकास सिंह, निकिता आनंद और शिवानी जायसवाल ने भी पारिस्थितिकी, पर्यावरण एवं प्रकृति से संबंधित कविताओं का पाठ किया. डॉ. प्रियंका ने अपनी कविता के माध्यम से प्रकृति और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया.

कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को अपनी काव्य प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ स्वच्छता, प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार एवं संवेदनाएं व्यक्त करने का सार्थक मंच प्रदान किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रामविलास प्रसाद

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >