नालंदा : सूर्य घर योजना का होगा घर-घर प्रचार, डीएम ने 11 अगस्त सहयोग कार्यक्रम से पहले 19 मामलों की समीक्षा की

Nalanda News : नालंदा में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा. जिला प्रशासन ने पात्र परिवारों तक योजना का लाभ पहुंचाने का निर्णय लिया है. डीएम ने 11 अगस्त को होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम से पहले 19 महत्वपूर्ण मामलों की समीक्षा की.

Nalanda News : प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ जिले के अधिक से अधिक पात्र परिवारों तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया है.

डीएम उदिता सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजना का पंचायत से लेकर शहरी वार्डों तक व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि हर पात्र परिवार को इसकी जानकारी मिल सके और अधिक से अधिक लोग योजना का लाभ उठा सकें.

समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम ने 11 अगस्त 2026 को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम के लिए चयनित नालंदा जिले के 19 आवेदनों के निष्पादन एवं निवारण की विभागवार समीक्षा की.

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मामलों का गुणवत्तापूर्ण, तथ्यपरक एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए.

विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों की समीक्षा

बैठक में राशन कार्ड, टीबी मुक्त भारत अभियान, स्वच्छ भारत मिशन (शहरी), प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, राजस्व महाअभियान, नगर विकास, ग्रामीण विकास, शिक्षा, परिवहन, सामाजिक कल्याण, जल संसाधन, स्वास्थ्य, विद्युत तथा पंचायती राज विभाग से जुड़े मामलों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई.

समीक्षा के दौरान वेतन भुगतान, पेंशन, संविदा कर्मियों के मानदेय, विभिन्न सरकारी योजनाओं की राशि का भुगतान, भूमि अतिक्रमण, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, दाखिल-खारिज, जमाबंदी, सरकारी भूमि की सुरक्षा, अवैध कब्जा, परिवहन विभाग से जुड़े चालान एवं वाहन संबंधी शिकायतों, बिजली बिल एवं विद्युत आपूर्ति, जल निकासी, सड़क, शिक्षा, छात्रवृत्ति, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, आवास, नगर निकाय तथा अन्य जनहित से जुड़े मामलों पर भी विस्तार से चर्चा की गई.

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना पर विशेष जोर

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा के दौरान डीएम ने कहा कि यह योजना आम लोगों के बिजली खर्च को कम करने के साथ-साथ स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण पहल है.

उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि पंचायत एवं शहरी क्षेत्रों में विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाकर पात्र लाभुकों की पहचान की जाए और आवेदन से लेकर सोलर रूफटॉप स्थापना तक की पूरी प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाया जाए.

डीएम ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक परिवार इस जनहितकारी योजना का लाभ उठाएं.

अपने घरों पर सोलर रूफटॉप स्थापित करें. ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाएं और बिजली खर्च में कमी लाएं. उन्होंने कहा कि स्वच्छ ऊर्जा को अपनाना पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ भविष्य की ऊर्जा सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है.

बैठक में उपस्थित अधिकारीगण

बैठक में उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सिविल सर्जन सहित विद्युत, परिवहन, राजस्व, नगर निकाय, ग्रामीण विकास, सामाजिक कल्याण, स्वास्थ्य एवं अन्य संबंधित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

Also Read : नालंदा : सावन में भगवान शिव पर चढ़े बेलपत्र और फूलों से बनेगी जैविक खाद, राजगीर में शुरू हुआ अभियान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kanchan kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >