नालंदा में सड़क हादसे में घायल बिजली विभाग कर्मी ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

Nalanda Road Accident : नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई. युवक की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं पुलिस फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुट गई है.

(नालंदा जिला के बिंद प्रखंड से मुकुल नाथ सिन्हा की रिपोर्ट)

Nalanda Road Accident : नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई. युवक की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं पुलिस फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुट गई है.

अज्ञात ट्रैक्टर ने बाइक में मारी थी टक्कर

मृतक की पहचान अस्थावां थाना क्षेत्र के गन्नीचक गांव निवासी 32 वर्षीय संदीप कुमार, पिता राजकरण चौहान के रूप में की गई है. परिजनों के अनुसार संदीप 27 अप्रैल को पटना जिला के दरवे भदौर थाना क्षेत्र स्थित नक्कीचक गांव से रिश्तेदार के यहां से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान बिंद थाना क्षेत्र के मसाढ़ा खंधा के पास एक अज्ञात ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी.

हादसे के बाद चालक हुआ फरार

घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. गंभीर रूप से घायल संदीप को स्थानीय लोगों की मदद से बिंद पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.

पटना में इलाज के दौरान हुई मौत

इसके बाद परिजनों ने संदीप को पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया.

बिजली विभाग में कार्यरत थे संदीप

बताया जाता है कि संदीप कुमार शेखपुरा जिले में बिजली विभाग में कार्यरत थे. उनकी शादी करीब दस वर्ष पहले हुई थी और उनके दो छोटे पुत्र हैं. पति की मौत के बाद पत्नी समफुला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

घटना के बाद परिजन शव को लेकर बिंद थाना पहुंचे. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया.

फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद ने बताया कि अज्ञात ट्रैक्टर चालक की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Also Read : नवादा पुलिस का बड़ा एक्शन, 24 घंटे में हत्या के प्रयास और शराब तस्करी में 35 अपराधी गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >