नालंदा पुलिस ने लावारिस थैले को असली मालिक को सौंपा

नालंदा पुलिस के एक सिपाही ने ईमानदारी की अद्भुत मिसाल पेश करते हुए सड़क पर गिरा हुआ लावारिस थैला उसके असली मालिक तक पहुँचाया.

बिहारशरीफ. नालंदा पुलिस के एक सिपाही ने ईमानदारी की अद्भुत मिसाल पेश करते हुए सड़क पर गिरा हुआ लावारिस थैला उसके असली मालिक तक पहुँचाया. थैले में सवा भर सोने का चेन, अन्य आभूषण, महत्त्वपूर्ण कागजात और कपड़े मौजूद थे. सिपाही सुधांशु कुमार अपने बैरक की ओर जा रहे थे. इसी दौरान उनकी नज़र रास्ते में पड़े एक लावारिस थैले पर पड़ी. कर्तव्यनिष्ठ सिपाही ने तत्काल थैला उठाकर संत्री के पास जमा कराया. थैले की जांच के दौरान उसमें एक आधार कार्ड मिला, जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने मालिक का पता लगाया. पुलिस ने आधार कार्ड के पते पर लहेरी थाना क्षेत्र के मुरारपुर सोहन कुआं निवासी अंजनी कुमार और उनकी पत्नी से संपर्क किया. शुक्रवार को दंपति को पुलिस लाइन बुलाया गया, जहाँ सिपाही सुधांशु कुमार की मौजूदगी में उनका सारा सामान, जिसमें सवा भर सोने का गले का चेन और कागजात शामिल थे, सुरक्षित रूप से उन्हें लौटा दिया गया. अंजनी कुमार ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ नवादा जिला के वारिसलीगंज स्थित अफसर गाँव में अपने ससुराल से लौट रहे थे. भारी बारिश के कारण वे तेज़ रफ़्तार में बाइक चला रहे थे, जिसके चलते रास्ते में उनका थैला हाथ से छूट कर गिर गया. अंजनी कुमार ने जवान सुधांशु कुमार ने कहा, अगर हर कोई इस तरह की नेकनीयती और ईमानदारी रखे तो आम लोगों को न्याय और राहत के लिए भटकना नहीं पड़ेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Santosh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >