Nalanda News: महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत, छह दिन पहले घर से भागकर की थी लव मैरेज

Nalanda News: बिहार के नालंदा में एक महिला की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गयी है. मृतका छह दि पहले ही घर से भागकर प्रेम विवाह किया था.

Nalanda News: बिहारशरीफ के छबिलापुर थाना क्षेत्र के धनु बिगहा गांव में संदेहास्पद स्थिति में एक महिला की मौत हो गई है. मृतका छह दिन पहले घर से भाग कर अपने पसंद के युवक से शादी की थी. मृतका भोला कुमार की 19 वर्षीया पत्नी गुड़िया कुमारी है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

छह दिन पहले घर से भागकर की थी लव मैरेज

परिजन का कहना है कि मंगलवार की शाम अचानक तबीयत खराब होने पर उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से डॉक्टरों ने उसे पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान देर शाम उसकी मौत हो गई. छह दिन पहले ही उसने घर से भाग कर अपने पसंद के युवक से मंदिर में लव मैरिज की थी. हालांकि इस संबंध में इसी थाना क्षेत्र के दोगी गांव निवासी मृतका के परिवार वालों ने थाने में लिखित शिकायत की थी.

Also Read: Bihar News: धोखा देकर भाभी से बनाया संबंध, गर्भवती होने पर छोड़ा, कोर्ट ने देवर को दी 10 साल की सजा

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस में शिकायत किए जाने की सूचना पर युवती थाना पहुंच कर अपने आप को बालिग बताते हुए मर्जी से शादी करने की बात बताई थी. इसके बाद थाना से दोनों परिवार की राजी खुशी के बाद लड़के वाले उसे अपने साथ घर लेकर चले गए थे. थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद ने बताया कि अभी तक किसी ने लिखित शिकायत नहीं की है. दोनों परिवार की मर्जी से शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के हवाले कर दिया गया है. हालांकि पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >