मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, 66.915 लीटर अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

Nalanda News: नालंदा जिले में मद्यनिषेध विभाग ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर 66.915 लीटर अवैध शराब बरामद की है. पांच अलग-अलग मामलों में पांच कारोबारियों को गिरफ्तार करते हुए कार और बाइक भी जब्त की गई है.

Biharsharif News (कंचन कुमार की रिपोर्ट): नालंदा जिले में मद्यनिषेध विभाग ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ जिलेभर में विशेष छापेमारी अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है. अधीक्षक मद्यनिषेध लाला अजय कुमार सुमन के नेतृत्व में तथा उत्पाद थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार की निगरानी में चलाए गए अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 66.915 लीटर अवैध शराब बरामद की गई. कार्रवाई के दौरान पांच अलग-अलग मामलों में पांच कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया है.

चुलाई शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार

बेन थाना क्षेत्र के माली टोला, मिर्जापुर गांव में उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर शाहिद कुमार को गिरफ्तार किया. तलाशी के दौरान उसके घर और परिसर से 9 लीटर चुलाई शराब तथा 0.750 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई. शराब की ढुलाई में प्रयुक्त एक मारुति ऑल्टो कार को भी जब्त किया गया.

राजगीर में दो जगहों पर कार्रवाई

राजगीर थाना क्षेत्र के माली टोला में छापेमारी कर रितेश कुमार को गिरफ्तार किया गया. उसके कब्जे से विभिन्न ब्रांडों की 11.340 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई. वहीं तुलसी टोला में वाहन जांच अभियान के दौरान एक मारुति सुजुकी ऑल्टो कार से 4.500 लीटर विदेशी शराब बरामद कर गौतम कुमार को गिरफ्तार किया गया.

लहेरी में किराये के कमरे से मिली बड़ी खेप

लहेरी थाना क्षेत्र के देवी रोड स्थित धनश्वर घाट मंदिर के समीप उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी की. इस दौरान जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर उसके पास और किराये के कमरे की तलाशी ली गई. तलाशी में कुल 25.200 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया.

हिलसा में विदेशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

उत्पाद थाना हिलसा की टीम ने थाना चिकसोरा क्षेत्र के सरदर बिगहा गांव में छापेमारी कर विनय कुमार को गिरफ्तार किया. उसके घर की तलाशी में 16.875 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। बरामद शराब में रॉयल स्टैग बैरल सिलेक्ट व्हिस्की और रॉयल स्टैग प्रीमियर व्हिस्की शामिल है.

शराबबंदी कानून के तहत होगी कार्रवाई

मद्यनिषेध विभाग ने बताया कि गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. विभाग ने स्पष्ट किया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है और शराब का निर्माण, भंडारण, परिवहन, खरीद-बिक्री एवं सेवन दंडनीय अपराध है. अधिकारियों ने कहा कि जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा.

Also Read: राजगीर में मलमास मेला से लौट रहे परिवार को बालू लदे ट्रैक्टर ने रौंदा, वृद्ध की मौके पर मौत, 4 गंभीर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikas Jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >