नालंदा में बोले मंत्री श्रवण कुमार, बिहार का हो रहा है समुचित विकास

Nalanda News : मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार में समुचित विकास हो रहा है. मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार राज्य को देश के शीर्ष पांच राज्यों में शामिल करने की दिशा में कार्य कर रही है. सात निश्चय-3 के संकल्पों से बिहार में विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई तस्वीर उभर रही है. महिलाओं को स्वरोजगार, युवाओं को कौशल एवं रोजगार के अवसर देने के साथ-साथ उद्योग, कृषि और टेक हब के क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा है.

Nalanda News : बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 47 में मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के अंतर्गत 69 लाख रुपये की लागत से साठोपुर पासवान टोला से वियावानी पुल तक नदी किनारे निर्मित ईंट सोलिंग एवं पीसीसी ढलाई कार्य.

सांसद निधि से 5 लाख रुपये की लागत से विलास महतो के घर से राजू साव के घर तक निर्मित पीसीसी ढलाई कार्य का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक सह बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार एवं सांसद कौशलेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया.

मंत्री ने क्या बताया?

इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार में समुचित विकास हो रहा है. मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार राज्य को देश के शीर्ष पांच राज्यों में शामिल करने की दिशा में कार्य कर रही है.

उन्होंने कहा कि सात निश्चय-3 के संकल्पों से बिहार में विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई तस्वीर उभर रही है। महिलाओं को स्वरोजगार, युवाओं को कौशल एवं रोजगार के अवसर देने के साथ-साथ उद्योग, कृषि और टेक हब के क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा है.

मुख्यमंत्री के विजन और मार्गदर्शन में बिहार को नई दिशा

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के विजन और मार्गदर्शन में बिहार को नई दिशा और नई पहचान मिली है. आज राज्य में कानून का राज स्थापित हुआ है तथा गांव-गांव तक सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुंची हैं.

जिन्होंने 90 का दशक देखा है, वे जानते- मंत्री

मंत्री ने कहा कि जिन्होंने 90 का दशक देखा है, वे जानते हैं कि उस समय मूलभूत सुविधाओं का कितना अभाव था, लेकिन अब बिहार विकास की नई कहानी लिख रहा है.

सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं से महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य हुआ है. पंचायतों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है और आत्मनिर्भरता को बल मिला है.

Also Read : बेगूसराय में PACS चुनाव में नामांकन के आखिरी दिन उमड़ी भीड़, कई पंचायतों में कांटे की टक्कर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >