नालंदा: हिलसा अनुमंडल कार्यालय में निगरानी का बड़ा एक्शन, 22 हजार रुपये रिश्वत लेते प्रधान लिपिक गिरफ्तार

Nalanda News: हिलसा अनुमंडल कार्यालय के प्रधान लिपिक नीलम चौधरी को 22 हजार रुपये रिश्वत लेते निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया. कार्रवाई में एक सहयोगी भी हिरासत में लिया गया.

Nalanda News: नालंदा जिले के हिलसा अनुमंडल कार्यालय में बुधवार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अनुमंडल कार्यालय के प्रधान लिपिक नीलम चौधरी को 22 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. इस विशेष कार्रवाई के दौरान मौके से सुनील चौधरी नामक एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है. निगरानी डीएसपी संजय कुमार ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि हिलसा इलाके के रहने वाले दिलीप नारायण सिंह से हिलसा एसडीओ कार्यालय में लंबित वाद संख्या 433/M/2022 मामले के त्वरित निष्पादन के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही थी.

निगरानी की टीम ने बिछाया था जाल

पीड़ित दिलीप नारायण सिंह द्वारा इस भ्रष्ट आचरण के खिलाफ बीते 19 जून 2026 को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो से एक लिखित शिकायत की गई थी. शिकायत मिलने के बाद विभाग द्वारा गोपनीय तरीके से इसका भौतिक सत्यापन कराया गया, जिसमें मामला पूरी तरह सत्य पाया गया. इसके बाद निगरानी मुख्यालय के निर्देश पर एक विशेष धावा दल का गठन किया गया और निगरानी की टीम ने अनुमंडल कार्यालय में योजनाबद्ध तरीके से अपना जाल बिछाया.

रंगे हाथ दबोचे गए आरोपी

बुधवार को जैसे ही शिकायतकर्ता दिलीप नारायण सिंह ने तय रिश्वत की राशि विधि शाखा कार्यालय में मौजूद पेशकार नीलम चौधरी को सौंपी, वैसे ही सादे लिबास में तैनात निगरानी की टीम ने उन्हें रंगे हाथ दबोच लिया. इस दौरान उक्त पेशकार के सहयोगी की भूमिका निभा रहे सुनील चौधरी को भी तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया. इस बड़ी कार्रवाई के बाद निगरानी की टीम दोनों आरोपियों को अपने साथ लेकर आगे की सघन पूछताछ एवं जेल भेजने की कानूनी प्रक्रिया के लिए पटना रवाना हो गई.

कार्यालय में मची अफरा-तफरी

इस छापेमारी के बाद अनुमंडल कार्यालय परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा और वहां मौजूद आम लोगों की भारी भीड़ जुट गई. इस सफल मामले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो द्वारा निगरानी थाना में कांड संख्या 78/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. इस जाल बिछाने वाले धावा दल में मुख्य रूप से डीएसपी शशिशेखर कुमार, इंस्पेक्टर डीएल श्रीवास्तव, आशीष चौबे, राहुल कुमार सहित निगरानी विभाग के अन्य सशस्त्र बल मौजूद थे.

Also Read: राजगीर में केंद्रीय विद्यालय का सपना होगा साकार, बिहार कैबिनेट की मंजूरी से निर्माण का रास्ता साफ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikas Jha

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >