नालंदा में बुजुर्ग महिला के साथ लूटपाट, सोने के जेवर छीन फरार हुए बदमाश

Nalanda News : नालंदा जिले के सोहसराय थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक बुजुर्ग महिला के साथ लूटपाट की सनसनीखेज घटना सामने आई है. अज्ञात युवकों ने पहले महिला के साथ मारपीट की और फिर उनके कान से सोने की बाली छीनकर फरार हो गए. घटना में महिला घायल हो गई.

Nalanda News : (सुनील कुमार) नालंदा जिले के सोहसराय थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक बुजुर्ग महिला के साथ लूटपाट की सनसनीखेज घटना सामने आई है. अज्ञात युवकों ने पहले महिला के साथ मारपीट की और फिर उनके कान से सोने की बाली छीनकर फरार हो गए. घटना में महिला घायल हो गई, जिन्हें इलाज के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घर से निकली थीं आशा नगर, रास्ते में हो गई वारदात

घायल महिला की पहचान दीपनगर थाना क्षेत्र के गंगाबीघा गांव निवासी रामचंद्र प्रसाद की पत्नी बालेश्वरी देवी के रूप में हुई है. पीड़िता ने बताया कि वह बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे अपने घर से ई-रिक्शा पर सवार होकर आशा नगर जा रही थीं.

ई-रिक्शा को सुनसान रास्ते पर ले जाने का आरोप

महिला के अनुसार, ई-रिक्शा में पहले से सवार दो-तीन अज्ञात युवकों ने चालक पर दूसरे रास्ते से वाहन ले जाने का दबाव बनाया. इसके बाद ई-रिक्शा को गौरैया स्थान की ओर एक सुनसान इलाके में ले जाया गया, जहां आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया.

मारपीट के बाद कान से छीन ली सोने की बाली

पीड़िता का आरोप है कि सुनसान जगह पर पहुंचते ही युवकों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. विरोध करने पर उनके कान से सोने की बाली छीन ली गई. घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए.

घायल अवस्था में मिली महिला, परिजनों में मचा हड़कंप

घटना के बाद स्थानीय लोगों की नजर घायल महिला पर पड़ी. लोगों ने तुरंत इसकी सूचना उनके परिजनों को दी. सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल महिला को इलाज के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल लेकर गए.

अस्पताल में चल रहा इलाज, पुलिस जांच में जुटी

मॉडल अस्पताल में महिला का इलाज जारी है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं.

सुबह-सुबह हुई वारदात से लोगों में दहशत

दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला के साथ हुई लूटपाट की इस घटना से इलाके के लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है. स्थानीय लोगों ने पुलिस से अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

विवेक सिंह माता सीता की धरती और मिथिला का द्वार कहे जाने वाले समस्तीपुर जिले से आते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. इससे पहले #The_Newsdharma के साथ डिजिटल मीडिया, ग्राउंड रिपोर्टिंग , और न्यूज़ लेखन के क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव रहा है. सामाजिक, राजनीतिक, शिक्षा, युवा, महिला सुरक्षा और जनता से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि रखते हैं. सरल, तथ्यात्मक और प्रभावी लेखन शैली के माध्यम से पाठकों तक महत्वपूर्ण खबरें और मुद्दे पहुंचाने का निरंतर प्रयास करते हैं. NGO अमर शहीद बिपिन सिंह फाउंडेशन के साथ जुड़कर सामाजिक, स्वास्थ्य, पर्यावरण ,रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर भी कार्य करने का अनुभव हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >