दो बच्चों के साथ मां ट्रेन के आगे आयी, झटके से हुई जख्मी

नालन्दा थाना क्षेत्र के नानंद नालन्दा मार्ग में कुल गांव के समीप स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर आत्महत्या करने के उद्देश्य से एक महिला अपने दो बच्चे के साथ ट्रेन के सामने आ गयी.

सिलाव. नालन्दा थाना क्षेत्र के नानंद नालन्दा मार्ग में कुल गांव के समीप स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर आत्महत्या करने के उद्देश्य से एक महिला अपने दो बच्चे के साथ ट्रेन के सामने आ गयी. लेकिन ट्रेन के झटके खाकर पटरी किनारे गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों के द्वारा फौरन डायल 112 को सूचना दिया गया और जख्मी को नालन्दा स्थित निजी अस्पताल मौसम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिसे परिजन के द्वारा दूसरे शहर ले जाया गया. जख्मी महिला की पहचान बेन थाना क्षेत्र के राधा बिगहा का बताया गया है. थानाध्यक्ष निशि कुमार ने बताया की घटना की जानकारी के बाद घटना स्थल का मुआयना करने पर आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि रेलगाड़ी गुजरने के पहले से पूर्व फाटक बंद था. जैसे ही ट्रेन आयी उक्त महिला अपने दोनों बच्चों के साथ ट्रेन के आगे पटरी पर जाने के लिये बढ़ी,लेकिन वह झटका खाकर गिर पड़ी और जख्मी हो गयी. संभवतः महिला बच्चों के साथ आत्महत्या करने के उद्देश्य से बेन क्षेत्र से यहां पहुंची थी.वहीं इस मामले में मौसम हॉस्पिटल के संचालक के द्वारा जख्मी महिला के बारे में कोई भी जानकारी नही दी गयी, मामले को छिपाने का प्रयास करते हुए बताया कि उसके परिवार के लोग दूसरे हॉस्पिटल ले गया है. हालांकि हॉस्पिटल में मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि एक वच्चे की स्थिति काफी नाजुक थी़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >