बीमारी से तंग आकर ट्रेन से कटकर अधेड़ ने की आत्महत्या

बुधवार को करायपरसुराय थाना अंतर्गत फतुहा- हिलसा -इस्लामपुर रेलखंड के डियावां हॉल्ट के पास रेलवे ट्रैक पर पटना की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन से एक 60वर्षीय अधेड़ ने कटकर आत्महत्या कर ली.

करायपरसुराय. बुधवार को करायपरसुराय थाना अंतर्गत फतुहा- हिलसा -इस्लामपुर रेलखंड के डियावां हॉल्ट के पास रेलवे ट्रैक पर पटना की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन से एक 60वर्षीय अधेड़ ने कटकर आत्महत्या कर ली. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति के पास से सुसाइट नोट पुलिस को मिला है. सुसाइट नोट में यह बताया गया है कि वह अपनी बीमारी को लेकर काफी परेशान थ. मृतक की पहचान पटना जिला के गौरीचक थाना क्षेत्र के अंतर्गत वीरअंडारी गांव निवासी बंशीदास के लगभग 60 वर्षीय पुत्र प्रदीप दास रूप में की गयी है. सूत्रों के अनुसार वह नगरनौसा थाना क्षेत्र के अंतर्गत छोटी पुत्री ससुराल अशोक रविदास के यहां आए हुए थे. पुलिस ने सुसाइड नोट के अलावा बैंक पासबुक एवं एक छोटा पर्स,आधार कार्ड एवं अन्य कागज़ाद भी बरामद किया है . करायपसुराय थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल करने में जुट गयी है. इस घटना की सूचना मृतक के परिजन को भी दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >