नालंदा में रेलवे क्रॉसिंग के पास मिला 55 वर्षीय व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग के पास एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई. मृतक भिक्षा मांगकर जीवनयापन करता था. परिजनों ने गर्मी और लू से मौत की आशंका जताई है, जबकि पुलिस जांच कर रही है.

नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत विजवनपर रेलवे क्रॉसिंग के समीप रविवार को एक अधेड़ का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तत्काल दीपनगर थाना पुलिस को दी.

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुमन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया.

भिक्षा मांगकर जीवनयापन करते थे मृतक विकास डोम

मृतक की पहचान दीपनगर थाना क्षेत्र के शंकरपुर सकरौल गांव निवासी नवल डोम के 55 वर्षीय पुत्र विकास डोम के रूप में हुई है.

परिजनों के अनुसार, विकास डोम लंबे समय से विजवनपर गांव के आसपास भिक्षा मांगकर अपना जीवनयापन करते थे और रेलवे क्रॉसिंग के निकट पुल के नीचे ही रहकर गुजर-बसर कर रहे थे.

परिजनों ने जताई लू लगने की आशंका, जांच जारी

घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन दीपनगर थाना पहुंचे और शव की पहचान की. परिजनों ने आशंका जताई है कि भीषण गर्मी और लू लगने के कारण उनकी मौत हुई होगी. हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा.

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

Also Read : नालंदा : 20 मीट्रिक टन क्षमता वाले दही-लस्सी प्लांट का शिलान्यास करेंगे CM सम्राट चौधरी, सुधा कैफेटेरिया की भी होगी शुरुआत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >