सभी विभागों के अधिकारियों के साथ अपर समाहर्त्ता ने की साप्ताहिक बैठक, दिये गये कई दिशा निर्देश

समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में अपर समरता सियाराम सिंह ने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ साप्ताहिक बैठक की.

शेखपुरा.

समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में अपर समरता सियाराम सिंह ने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ साप्ताहिक बैठक की. इस बैठक में सभी प्रखंडों से विभिन्न विभागों के प्रखंडस्तरीय पदाधिकारी भी अपने-अपने प्रखंड से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े. सर्वप्रथम विगत बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गयी. तत्पश्चात जिले के सभी विभागों यथा- स्वास्थ्य, शिक्षा, मनरेगा, जीविका, विद्युत, आइसीडीएस, आपूर्ति, नगर एवं आवास विभाग, पीएचइडी,श्रम विभाग, कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, उत्पाद विभाग, डीआरसीसी, पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, मत्स्य विभाग, लघु सिचाई विभाग, सामाजिक सुरक्षा विभाग सहित अन्य के द्वारा संचालित योजनाएं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गयी. विभिन्न विभागों में क्रय किये गये सामग्रियों अथवा कार्यों के उपरांत भुगतान किये विपत्रों की राशि से नियमानुसार जीएसटी एवं आयकर कटौती के संबंध में वित्त विभाग द्वारा दिये गये निर्देशों की समीक्षा करते हुए इसे गंभीरता से लेते हुए अनुपालन करने का निदेश सभी कार्यालय प्रधान को दिया गया. इसके अतिरिक्त एसी डीसी विपत्रों के निष्पादन को ससमय कर लेने हेतु निदेश दिया गया. उन्होंने नीलाम पत्रवाद के मामलों में बड़े बकायेदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का निदेश दिया. खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले के सभी पंचायतों में खेल मैदान के निर्माण की समीक्षा के क्रम बताया गया कि अब तक 45 पंचायतों में भूमि चिन्हित करते हुए निर्माण कार्य कराये जा रहे हैं. अरियरी प्रखंड के महुली पंचायत में भूमि चिन्हित होने के पश्चात भी कार्य की गति धीमे रहने के कारण नाराजगी प्रकट की गयी. आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए अबतक चिन्हित की गयी भूमि एवं भवन निर्माण की स्थिति के संबंध में बताया गया कि भवन निर्माण हेतु कार्य प्रारम्भ किया गया है. वहीं गर्मी के महीने को लेकर पेयजल की समस्या से निजात को लेकर अभी से ही तैयारी शुरू कर लिए जाने का निर्देश दिया गया. वहीं इसके अलावा अपर समाहर्ता ने विभिन्न माध्यमों से प्राप्त जन-शिकायत के मामलों को समय से निष्पादित करने, विधानसभा एवं विधान परिषद के तारांकित व अतारांकित प्रश्नों, माननीय उच्च न्यायालय के लंबित सभी प्रकार के मामलों यथा-सीडब्ल्यूजेसी, एमजेसी एवं एलपीए आदि के मामलों को प्राथमिकता देते हुए निष्पादित करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया.

09. सोमवार को राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा शेखपुराशेखपुरा. मौसम के उतार चढ़ाव के बीच शेखपुरा जिला सोमवार को राज्य का सबसे गर्म स्थान दर्ज किया गया. फरवरी माह में ही मौसम के लगातार इस कड़े तेवर ने लोगों को आने वाले गर्मी के मौसम को लेकर एक प्रकार से डरा दिया है. हालांकि न्यूनतम तापमान पिछले दिन से 4 डिग्री सेंटीग्रेड नीचे दर्ज किया गया. मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया जबकि बीते दिन यह तापमान आसमान में बादल छाने और बूंदाबांदी के बाद नीचे आते हुए 28.9 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया था. जबकि इसके उलट न्यूनतम तापमान पिछले दिन के 17.3 डिग्री सेंटीग्रेड से नीचे आते हुए 13.5 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया. 2 दिन पूर्व जिले का तापमान 32 डिग्री सेंटीग्रेड को छू लिया था लेकिन पहाड़ों पर बर्फबारी और हवा के रुख बदलने के बाद तापमान में कुछ गिरावट देखी जा रही है. मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम के और साफ होने के बाद तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि दर्ज की जाएगी और लोगों को ठंड से पूरी तरह निजात मिल जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >