अज्ञात गाड़ी की चपेट में आने युवक की मौत

शनिवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से एक युवक की मौत घटनास्थल पर हो गई. बिहारशरीफ -राजगीर फोर लेन पर सिलाव और राजगीर थाना के बोर्डर पर डाकस्थान के पास सीमा गांव के निवासी मोती राम के 20 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार सिलाव से मोटरसाइकिल से सीमा अपने घर जा रहा था.

सिलाव. शनिवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से एक युवक की मौत घटनास्थल पर हो गई. बिहारशरीफ -राजगीर फोर लेन पर सिलाव और राजगीर थाना के बोर्डर पर डाकस्थान के पास सीमा गांव के निवासी मोती राम के 20 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार सिलाव से मोटरसाइकिल से सीमा अपने घर जा रहा था. तभी अज्ञात वाहन की चपेट में वे आ गया . लिहाजा घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही राजगीर और सिलाव थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ भेज दिया है. घटना की खबर सुनकर परिजनों में हाहाकार मच गया . मृतक के पिता मोती राम सिलाव के भुई मोड़ के पास मिठाई की दुकान चलाते हैं. इनके तीन पुत्र और एक पुत्री है. इस घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है. मां पिता और छोटी बहन का रो रो कर हाल बुरा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >