मलमास मेला को लेकर राजगीर स्टेशन पर हाई अलर्ट, जीआरपी-आरपीएफ ने किया मॉक ड्रिल

Malmas Mela 2026: (रामविलास) राजगीर राजकीय मलमास मेला को लेकर रेलवे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं. श्रद्धालुओं और रेल यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से राजगीर रेलवे स्टेशन परिसर में जीआरपी एवं आरपीएफ द्वारा संयुक्त रूप से मॉक ड्रिल किया गया.

Malmas Mela 2026: (रामविलास) राजगीर राजकीय मलमास मेला को लेकर रेलवे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं. श्रद्धालुओं और रेल यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से राजगीर रेलवे स्टेशन परिसर में जीआरपी एवं आरपीएफ द्वारा संयुक्त रूप से मॉक ड्रिल किया गया.

इस दौरान रेलवे प्लेटफार्म, टिकट काउंटर, प्रतीक्षालय, रेल परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों में सघन सुरक्षा जांच अभियान चलाया गया. मॉक ड्रिल के दौरान बड़ी संख्या में जीआरपी और आरपीएफ के जवान आधुनिक सुरक्षा उपकरणों के साथ स्टेशन परिसर में तैनात रहे.

जवानों ने संदिग्ध वस्तुओं एवं संदिग्ध व्यक्तियों से यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी

जवानों ने संदिग्ध वस्तुओं एवं संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की तथा यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी. सुरक्षा बलों ने प्लेटफार्म पर पहुंचकर यात्रियों से संवाद स्थापित किया. उन्हें भरोसा दिलाया कि मलमास मेला अवधि में रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं.

जीआरपी थानाध्यक्ष और आरपीएफ थानाध्यक्ष ने क्या बताया?

जीआरपी थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार और आरपीएफ थानाध्यक्ष बबन कुमार ने बताया कि मेला के दौरान देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में रेल से श्रद्धालु राजगीर पहुंच रहे हैं. इसे देखते हुए रेलवे स्टेशन को संवेदनशील श्रेणी में रखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है.

स्टेशन परिसर में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है. जबकि संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं.

मॉक ड्रिल के दौरान हेल्पलाइन नंबर, आपातकालीन सहायता और सुरक्षा नियमों की भी जानकारी दी

उन्होंने बताया कि मॉक ड्रिल के दौरान यात्रियों को हेल्पलाइन नंबर, आपातकालीन सहायता एवं सुरक्षा नियमों की भी जानकारी दी गई. अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है.

रेलवे स्टेशन पर तीन पालियों में महिला और पुरुष जवान द्वारा सुरक्षा प्रदान किया जा रहा है. किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा बल पूरी तरह तैयार है.

Also Read: गोपालगंज थावे मंदिर पहुंचे पर्यटन मंत्री, वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >