भगवान श्री कृष्ण ने फूलों की खेली होली

मां महारानी मंदिर कि स्थापना दिवस पर आयोजित 15 दिवसीय रासलीला का समापन श्री कृष्ण ने फूलों की होली से किया गया.

बिंद. मां महारानी मंदिर कि स्थापना दिवस पर आयोजित 15 दिवसीय रासलीला का समापन श्री कृष्ण ने फूलों की होली से किया गया. इस दौरान राधे-राधे की जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा. रविवार को भव्य जागरण किया जायेगा. जागरण में कलाकार निशा उपाध्याय, खुशी कक्कड़, धनंजय शर्मा व शिवकुमार विक्की भाग लेंगे. बृंदावन कि आदर्श वलराम कि रासबिहारी टीम ने भगवान श्री कृष्ण कि जन्म लीला, माखन चोरी लीला, ऊखल बंधन, कंस वध लीला से लेकर श्री कृष्ण रूक्मिणी विवाह लीला कि प्रस्तुती किया. श्री कृष्ण ने फूलों की होली खेल सबका मन मोह लिया. इस दौरान राधे-राधे श्याम मिलादे कि जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो गया. रासबिहारी पं प्रहलाद शर्मा ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का सम्पूर्ण जीवन लीलाओं से भरा है. महारास श्री कृष्ण व राधा कि प्रेम,भक्ति का समर्पण है. यह लीला लोगों के लिए भगवान के प्रति प्रेमभक्ति व ज्ञान को बढ़ाने वाली है. भगवान श्री कृष्ण कभी माखन चोरी की लीला तो कभी चक्रधारी का रुप, कभी पांडवों के दूत बनकर कौरवों की सभा में विराट रुप दिखाना तो कभी परिवार के मोह में फंसे अर्जुन को गीता का ज्ञान देना. श्री कृष्ण ने अपने मामा कंस का वध कर भयाक्रांत प्रजा को अत्याचारों से मुक्ति दिलाई. नंदलाला कि इस लीला को देखकर लोग खुशी से झूम उठे. मौके पर जिलापरिषद सदस्य बिपिन कुमार, रविकांत गुप्ता, नवीन पांडेय, हैप्पी कुमार, पूर्व सरपंच द्वारिका प्रसाद, राजेश कुमार व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Santosh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >