सड़क पार करने में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मजदूर की मौत

शौच से लौटते समय हुआ हादसा

बिंद से मुकुल नाथ सिन्हा की रिपोर्ट बिंद (नालंदा). जिले के बिंद थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में बुधवार की रात सड़क हादसे में मजदूर की मौत हो गयी. मृतक की पहचान सैदपुर गांव निवासी अरविंद महतो के रूप में की गयी है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि अरविंद महतो मंगलवार की रात करीब नौ बजे शौच के लिए घर से बाहर गये थे. शौच के बाद वह अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान सैदपुर गांव स्थित पुल के पास बगीचे के समीप सड़क पार करने के दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े. हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में उन्हें उठाकर इलाज के लिए ले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. गुरुवार की सुबह परिजनों ने इस घटना की जानकारी बिंद थाने को दी. घटना की जानकारी मिलते ही बिंद थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया. थानाप्रभारी मुरली मनोहर आजाद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल बिहारशरीफ भेजा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

DHARMENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >