बिहारशरीफ में 5 दिन पहले लापता नाबालिग सकुशल मिली, शादी की नीयत से ले जाने वाला आरोपी भी गिरफ्तार

BiharSharif Minor Recovered : बिहारशरीफ के नूरसराय में शादी की नीयत से अपहृत नाबालिग लड़की को पुलिस ने पांच दिनों के भीतर सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में नामजद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

BiharSharif Minor Recovered : बिहारशरीफ के नूरसराय थाना क्षेत्र में शादी की नीयत से कथित तौर पर अपहृत नाबालिग लड़की को पुलिस ने पांच दिनों के भीतर सकुशल बरामद कर लिया. मामले में नामजद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

नूरसराय थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ने अपनी नाबालिग पुत्री के कथित अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी. शिकायत में आरोप लगाया गया कि गोविंदपुर बेलदारी निवासी रामपदारथ चौहान के पुत्र आजाद कुमार शादी की नीयत से लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था.

पांच दिनों के भीतर नाबालिग हुई सकुशल बरामद

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने विशेष टीम का गठन कर लगातार छापेमारी शुरू की. कार्रवाई के दौरान महज पांच दिनों के भीतर नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया गया.

आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

पुलिस ने गोविंदपुर बेलदारी से आरोपी आजाद कुमार को गिरफ्तार कर लिया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

परिजनों को सौंपी गई नाबालिग

पुलिस ने बरामद नाबालिग को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसके परिजनों के हवाले कर दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है.

Also Read : जनता दरबार में 34 फरियादियों की समस्याएं सुनीं डीएम उदिता सिंह, त्वरित कार्रवाई के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >