नालंदा: हिलसा में निकली भव्य कलश शोभायात्रा, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

हिलसा शहर में श्री पंचायती अखाड़ा में शिवावतार श्री श्री जगतगुरु भगवान उदासीनाचार्य वालयाती श्रीचंद जी के अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हो रहा है. फाल्गुनी शोभायात्रा के साथ कथा का शुभारंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए.

shrimad bhagwat katha: हिलसा शहर के डाकबंगला स्थित श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन आश्रम में शिवावतार श्री श्री जगतगुरु भगवान उदासीनाचार्य वालयाती श्रीचंद जी के अवतरण दिवस के शुभ अवसर पर दिव्य भव्य श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली गयी. कलश शोभायात्रा से पूर्व हिलसा शहर के बाबा अभय नाथ धाम सह मानव सेवा आश्रम परिसर में जलभरी का कार्यक्रम हुआ.

गंगाजल से कलश भरकर निकली शोभायात्रा

फतुहा से लाये गये गंगाजल से ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलशों में जल भरा. इसके बाद हर-हर महादेव के जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने जल उठाव किया. कलश शोभायात्रा बिहारी रोड, सिनेमा मोड़, वरुण तल, काली स्थान और मेन रोड होते हुए हिलसा शहर के डाकबंगला स्थित श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन आश्रम पहुंची.

शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए. पूरे मार्ग में भक्ति गीत और जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा.

13 से 19 सितंबर तक होगी श्रीमद्भागवत कथा

अखाड़ा के महंत श्री श्यामानंद जी महाराज ने बताया कि भव्य कलश यात्रा के साथ ही पूजा कार्यक्रम विधिवत रूप से प्रारंभ हो गया है. कार्यक्रम के दौरान श्रीमद्भागवत कथा, रासलीला और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जायेगा.

उन्होंने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा 13 सितंबर रविवार 2026 से 19 सितंबर 2026 तक प्रतिदिन संध्या 5 बजे से रात 8:30 बजे तक होगी. मथुरा से आये कथावाचक कृष्णा जी महाराज कथा का वाचन करेंगे. उन्होंने श्रद्धालुओं से कथा में शामिल होकर आध्यात्मिक लाभ उठाने की अपील की.

20 सितंबर को होगा भव्य भंडारा

महंत श्री श्यामानंद जी महाराज ने बताया कि कथा के समापन के बाद 20 सितंबर को भव्य भंडारा का आयोजन किया जायेगा.

बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद

कलश शोभायात्रा के दौरान गायत्री देवी, सुरेश प्रसाद, राम नरेश प्रसाद, संजीव कुमार, गौरव प्रकाश, विमलेश कुमार उर्फ भोलू, पवन कुमार, साहिल कुमार, सुब्रत प्रसाद, अजय कुमार, गोपाल प्रसाद, आशुतोष कुमार गौरी, विष्णु कुमार, राकेश कुमार, कृष्णा, सोहन, संजय, धर्मेंद्र, चंदन समेत सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष भक्तगण उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संतोष कुमार पार्थ

संतोष कुमार पार्थ वर्ष 2013 से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में हिलसा अनुमंडल मुख्यालय से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. स्थानीय जनसमस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >