Job fair 2026 : (रणजीत सिंह) नालंदा जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए मंगलवार को एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा. संयुक्त श्रम भवन स्थित जिला नियोजनालय में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक भर्ती प्रक्रिया चलेगी.
110 पदों पर होगी भर्ती
निजी क्षेत्र की कंपनी 2Coms Consultancy Pvt Ltd नोएडा और बेंगलुरु स्थित प्लांटों के लिए असेंबली लाइन ऑपरेटर और मशीन ऑपरेटर के 110 पदों पर भर्ती करेगी.
10वीं पास से ग्रेजुएट तक को मौका
भर्ती के लिए 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा और स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
19,500 रुपये तक वेतन
चयनित अभ्यर्थियों को 17,000 से 19,500 रुपये मासिक वेतन मिलेगा. साथ ही मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के तहत अतिरिक्त 11,000 रुपये और अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी.
दस्तावेज लेकर पहुंचें युवा
जिला नियोजन पदाधिकारी ने इच्छुक अभ्यर्थियों से सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के साथ निर्धारित समय पर जॉब कैंप में पहुंचने की अपील की है.
