झुनकिया बाबा मंदिर मॉब लिंचिंग कांड: मुख्य आरोपी दीनानाथ शरण ने किया सरेंडर, स्पीडी ट्रायल की तैयारी

Bihar Sharif News : बिहारशरीफ के चर्चित झुनकिया बाबा मंदिर मॉब लिंचिंग कांड में मुख्य आरोपी दीनानाथ शरण ने नालंदा व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस ने बताया कि जांच अंतिम चरण में है और जल्द चार्जशीट दाखिल की जाएगी.

नालंदा (बिहारशरीफ) से रामविलास की रिपोर्ट
Bihar Sharif News : शहर के बहुचर्चित झुनकिया बाबा मंदिर मॉब लिंचिंग कांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मामले के मुख्य अभियुक्त दीनानाथ शरण ने मंगलवार को नालंदा व्यवहार न्यायालय, बिहारशरीफ में आत्मसमर्पण कर दिया है. न्यायालय के आदेश के बाद विधिसम्मत प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. इसकी पुष्टि राजगीर डीएसपी संजीत कुमार गुप्ता ने की है. डीएसपी ने बताया कि इस चर्चित कांड की जांच अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. अनुसंधान पूरा होते ही न्यायालय में आरोप-पत्र (चार्जशीट) दाखिल किया जाएगा.

चार गिरफ्तार, दो ने किया सरेंडर

साथ ही मामले की त्वरित सुनवाई सुनिश्चित करने के लिए स्पीडी ट्रायल चलाने का अनुरोध भी किया जाएगा, ताकि दोषियों को शीघ्र कानून के अनुसार सजा मिल सके. डीएसपी के अनुसार इस मामले में अबतक चार आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि दो अभियुक्तों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है. पुलिस का दावा है कि लगातार चलाए गए गिरफ्तारी अभियान, संभावित ठिकानों पर छापेमारी और बढ़ते कानूनी दबाव के कारण मुख्य अभियुक्त को भी अंततः अदालत की शरण लेनी पड़ी है. डीएसपी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक भारत सोनी के निर्देश पर घटना के तुरंत बाद विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) का गठन किया गया था.

वायरल वीडियो और CCTV फुटेज से हुई आरोपियों की पहचान

एसआईटी ने वायरल वीडियो, सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों की पहचान की. इसके बाद टीम लगातार विभिन्न स्थानों पर छापेमारी करते हुए संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी. पुलिस के अनुसार पुरानी दशरथ किला, झुनकिया बाबा मंदिर निवासी मुख्य अभियुक्त दीनानाथ शरण एक पखवाड़े से फरार चल रहे थे. उनके संभावित ठिकानों पर पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही थी. इसी दबाव के चलते उसने अंततः न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है.

डीएसपी का बड़ा बयान, मॉब लिंचिंग के किसी भी आरोपी को नहीं बख्शा जाएगा

डीएसपी संजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि इस बहुचर्चित मॉब लिंचिंग कांड में सत्यापित सभी आरोपितों की गिरफ्तारी और आत्मसमर्पण सुनिश्चित कर लिया गया है. अब पुलिस उपलब्ध साक्ष्यों को मजबूत करते हुए आरोप-पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी कर रही है. उन्होंने कहा कि कानून का राज कायम रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है. इस जघन्य घटना में शामिल किसी भी आरोपी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.

निष्पक्ष जांच और त्वरित सुनवाई पर पुलिस का फोकस, पीड़ित पक्ष को जल्द मिलेगा न्याय

उन्होंने स्पष्ट किया कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर सभी दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस प्रत्येक अभियुक्त को उसके अपराध के अनुरूप विधिसम्मत दंड दिलाने के लिए हर स्तर पर प्रभावी कार्रवाई कर रही है. मामले की निष्पक्ष जांच और शीघ्र सुनवाई के लिए पुलिस न्यायालय के समक्ष सभी आवश्यक साक्ष्य प्रस्तुत करेगी, ताकि पीड़ित पक्ष को जल्द न्याय मिल सके.

Also Read : बिहारशरीफ नगर निगम की पहली बैठक में शहर की सफाई, जलनिकासी और विकास कार्यों पर फोकस, शहर की समस्याओं के त्वरित समाधान का लिया गया संकल्प

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >