गहना साफ करने वाले गिरोह ने महिला के गहने लेकर हुए फरार

नगरनौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत दामोदरपुर बलधा पंचायत के सरैया गांव में बुधवार को गहना साफ करने के नाम पर बदमाशों ने एक महिला के लाखों रुपए के गहने लेकर फरार हो गए.

बिहारशरीफ. नगरनौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत दामोदरपुर बलधा पंचायत के सरैया गांव में बुधवार को गहना साफ करने के नाम पर बदमाशों ने एक महिला के लाखों रुपए के गहने लेकर फरार हो गए. पीड़ित महिला सरैया गांव निवासी सेवा निवृत्त शिक्षक की पत्नी गायत्री देवी बतायी जाती है. महिला गायत्री देवी अपने घर के दरवाजे पर बैठी हुई थी. इसी दौरान अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक वहां आये और गंदे जेवर को कम पैसे में साफ कराने का आग्रह किया. गायत्री देवी की कर्णवाली, मंगलसूत्र व जितिया को साफ करने लगा और मौका पाकर बाइक से फरार हो गया. जिस वक्त यह घटना हुई, उस वक्त महिला घर में अकेली थी. घर के पुरुष गांव में स्थित महादेव स्थान परिसर में बैठे हुए थे. हल्ला सुनकर घरवाले जब वहां पहुंचे तब तक दोनों युवक बाइक पर सवार होकर डियावां की ओर भाग गये. गांव के कुछ युवकों ने उन बाइक सवार बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन बादमाश भागने में सफल हो गये. इस संबंध में पीड़ित महिला के पति सेवा निवृत्त शिक्षक रामजी प्रसाद ने नगरनौसा थाना में एक आवेदन दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >