नालंदा : जदयू प्रदेश सचिव बनने के बाद श्रवण कुमार से मिले गुलरेज अंसारी, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

Nalanda News : जदयू के नवमनोनित प्रदेश सचिव नदीम जाफर उर्फ गुलरेज अंसारी ने मंत्री श्रवण कुमार से मुलाकात की. उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, मुख्यमंत्री की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और कार्यकर्ताओं से बेहतर समन्वय बनाने को प्राथमिकता बताया. उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह है.

Nalanda News : जनता दल (यूनाइटेड) के नवमनोनित प्रदेश सचिव नदीम जाफर उर्फ गुलरेज अंसारी ने जदयू विधायक दल के नेता एवं बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार से जिला अतिथि गृह में शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान मंत्री ने उन्हें संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्व को निभाने की अपेक्षा जताई. मुलाकात के बाद प्रदेश सचिव गुलरेज अंसारी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताकर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर पूरी तरह खरा उतरने का वह हरसंभव प्रयास करेंगे.

संगठन को मजबूत करना प्राथमिकता

उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं को गिनाते हुए कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों और ऐतिहासिक विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना तथा कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय बनाकर पार्टी को और सशक्त करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में जमीन पर काम करने का पुराना अनुभव उन्हें संगठन की मजबूती के लिए और बेहतर ढंग से कार्य करने की निरंतर प्रेरणा देता है.

समर्पित कार्यकर्ताओं को मिलता है सम्मान

इस अवसर पर जदयू पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रजनीश कुमार सिंह उर्फ राजू जी ने कहा कि नदीम जाफर उर्फ गुलरेज अंसारी को प्रदेश सचिव बनाए जाने से संगठन के आम कार्यकर्ताओं में एक नया उत्साह और नई ऊर्जा का संचार हुआ है. उन्होंने कहा कि जदयू हमेशा समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान देने का काम करती है. इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ता है और संगठन और अधिक मजबूत होता है.

Also Read : शेखपुरा : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार वार्ड पार्षद, शिक्षिका पत्नी और मासूम को पीछे से मारी टक्कर, PMCH रेफर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil kumar

सुनील कुमार वर्ष 2015 से प्रभात खबर, बिहारशरीफ-नालंदा में फोटोग्राफर सह जिला संवाददाता के रूप में पत्रकारिता कर रहे हैं. खबरों की सटीकता, बेहतरीन फोटोग्राफी और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना उनकी पहचान बन चुकी है. पत्रकारिता जीवन में इन्होंने कई दैनिक अखबारों के अलावा डिजिटल मीडिया के लिए भी संवाददाता का कार्य किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >