कल्याण बिगहा आईटीआई में एनसीवीटी की प्रायोगिक परीक्षा संपन्न, 250 परीक्षार्थी हुए शामिल

Nalanda News : कल्याण बिगहा आईटीआई में एनसीवीटी के निर्देशन में 2023-25 और 2025-27 सत्र के लिए प्रायोगिक परीक्षाएं सफलतापूर्वक आयोजित की गईं. कुल 250 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न ट्रेडों के लिए परीक्षा दी, जिसमें नकल रोकने के लिए सीबीटी परीक्षा का भी प्रावधान है.

Nalanda News : एनसीवीटी के निर्देशन में नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड के कल्याण बिगहा स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में चल रहे 2023-25 सत्र के द्वितीय वर्ष और 2025-27 के प्रथम वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा शुक्रवार को शांतिपूर्वक संपन्न हो गई. अंतिम दिन परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों में काफी उत्साह देखा गया.

संतुलित प्रश्नपत्र और उड़न दस्ते का निरीक्षण

कई अभ्यर्थियों ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रश्नपत्र संतुलित था तथा निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुरूप तैयार किया गया था. इस दौरान परीक्षा में प्रतिनियुक्त उड़न दस्ते में हरनौत के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी (एलईओ) चांदनी रस्तोगी, निदेशालय से सहायक निदेशक सुनील कुमार तथा मजिस्ट्रेट के रूप में प्रतिनियुक्त हरनौत अंचल कार्यालय के अमीन उपेंद्र कुमार ने निरीक्षण किया.

विभिन्न ट्रेड के परीक्षार्थी हुए शामिल

आईटीआई के प्राचार्य ई. राशेष रंजन ने बताया कि बीते छह और सात जुलाई को फर्स्ट ईयर की एवं नौ व दस जुलाई को सेकंड ईयर की प्रायोगिक परीक्षा ली गई. उन्होंने कहा कि नालंदा जिले में पांच सरकारी (आईटीआई कल्याण बिगहा, आईटीआई सरमेरा, महिला आईटीआई बिहारशरीफ, आईटीआई राजगीर एवं आईटीआई हिलसा) एवं 83 निजी आईटीआई संस्थान हैं.

इसमें दो निजी आईटीआई (आरएलएस एवं गौतम) सहित एक सरकारी आईटीआई के इलेक्ट्रिशियन, फिटर, टर्नर, मैकेनिस्ट, मैकेनिकल डीजल, इलेक्ट्रॉनिक, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी प्रणाली रखरखाव (आईसीटीएसएम), सीटीएसएम आदि ट्रेड के छात्र-छात्राओं ने यहां प्रायोगिक परीक्षा दी. इसमें फर्स्ट एवं सेकंड ईयर में तकरीबन 250 परीक्षार्थी शामिल थे. उन्होंने कहा कि यहां सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक प्रायोगिक परीक्षा ली गई.

नकल रोकने के लिए सीबीटी परीक्षा

उन्होंने कहा कि आईटीआई की परीक्षा में हर साल नकल और पर्चा लीक रोकने के लिए श्रम संसाधन विभाग (बिहार) ने केंद्र को ऑनलाइन परीक्षा लेने का प्रस्ताव दिया था. इसी को लेकर केके यूनिवर्सिटी, बिहारशरीफ परिसर में जिले के सभी आईटीआई संस्थान के छात्रों की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) ली जा रही है, जो बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) आधारित है. प्राचार्य ने बताया कि प्रायोगिक परीक्षा एवं सीबीटी परीक्षा राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीटी) के निर्देशन में चल रही है.

Also Read : बिपार्ड में बोले राज्यपाल अता हसनैन, जनप्रतिनिधियों के लिए आधुनिक तकनीक और निरंतर प्रशिक्षण जरूरी



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil kumar

सुनील कुमार वर्ष 2015 से प्रभात खबर, बिहारशरीफ-नालंदा में फोटोग्राफर सह जिला संवाददाता के रूप में पत्रकारिता कर रहे हैं. खबरों की सटीकता, बेहतरीन फोटोग्राफी और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना उनकी पहचान बन चुकी है. पत्रकारिता जीवन में इन्होंने कई दैनिक अखबारों के अलावा डिजिटल मीडिया के लिए भी संवाददाता का कार्य किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >