जन वितरण प्रणाली दुकानों का औचक निरीक्षण का निर्देश

डीडीसी संजय कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय के मंथन सभागार में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गई.

शेखपुरा. डीडीसी संजय कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय के मंथन सभागार में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गई. जिसमें जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम अंतर्गत माह अप्रैल में 79.66 प्रतिशत अनाज का वितरण कर लिया गया है. जिला में आधार सीडिंग का प्रतिशत 99.48 है, शेष बचे हुए राशन कार्ड धारियों का भी आधार सिडिंग कराने का भी निर्देश दिया गया है.आरटीपीएस काउंटर पर नया राशन कार्ड निर्गमन एवं संशोधन तथा प्रत्यार्पण संबंधी प्राप्त आवेदनों के आलोक में लंबित आवेदनों का शीघ्र शत-प्रतिशत निष्पादित कराने का निर्देश दिया गया.सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को विभागीय मापदंड के अनुसार माह अप्रैल में जन वितरण प्रणाली की दुकानों का औचक,छापामारी की करने का निर्देश अपर दिया गया. साथ ही जन वितरण प्रणाली दुकानदारों से अनिमितता पाई जाने पर संबंधित के विरूद्ध कार्रवाई भी करने का निर्देश दिया गया. इसके साथ ही सभी जन वितरण प्रणाली दुकानों का स्टॉक, अनाज की दर इत्यादि की जानकारी भी सूचना पट पर अंकित करवाने का निर्देश दिया. राशन कार्डधारियों को उचित राशन राशन देना सुनिश्चित करवाए जाने का निर्देश दिया. डोर-टू-डोर अभियान चलाकर डॉ अम्बेदकर समग्र सेवा अंतर्गत तिथिवार,प्रखंडवार आयोजित शिविर में राशन कार्ड संबंधी योग्य लाभार्थियों को राशन कार्ड का लाभ मिलें इसके लिए अभियान भी चलाने का निर्देश दिया गया.इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, राज्य खाद्य निगम पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी के साथ-साथ अन्य प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारीगण एवं गोदाम प्रबंधक आदि उपस्थित थें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Santosh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >