नालंदा में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में पटना रेफर; भतीजे पर गोली चलाने की आशंका

नालंदा के हिलसा में ग्वालविगहा गांव के पास एक युवक को गोली मार दी गई. घायल को प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Gun Firing : नालंदा के हिलसा थाना क्षेत्र के ग्वालविगहा गांव में मंगलवार रात करीब 10 बजे गोली चलने की घटना में करीब 40 वर्षीय अमित कुमार घायल हो गये. गोली उनकी कमर के नीचे दाहिनी टांग में लगी है. घायल अमित कुमार सत्यनारायण प्रसाद के पुत्र बताए जाते हैं. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया.

Crime News : प्राथमिक उपचार के बाद पटना भेजा गया

हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. धर्मवीर कुमार ने घायल का प्राथमिक उपचार किया. चिकित्सक के अनुसार, गोली शरीर के अंदर फंसी हुई बतायी जा रही है. बेहतर इलाज और आगे की चिकित्सा प्रक्रिया के लिए अमित कुमार को पटना रेफर किया गया है.

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मामले की जांच में जुट गयी है. फिलहाल गोली चलने की वजह और घटना में शामिल व्यक्ति को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सकी है.

ग्वालविगहा में युवक को गोली मारकर किया घायल, पटना रेफर

भतीजे पर गोली चलाने की चर्चा

घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर यह बात सामने आ रही है कि भतीजे ने अपने चाचा अमित कुमार को गोली मारी है. हालांकि, पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है. पुलिस घटना के पीछे के कारणों और आपसी विवाद समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.

बताया जाता है कि अमित कुमार दूसरे राज्य में रहकर काम करते हैं और इसी सप्ताह अपने घर लौटे थे. घर आने के कुछ ही दिनों बाद गोली लगने की घटना से परिवार और गांव में चर्चा का माहौल है.

आवेदन मिलने के बाद होगी कार्रवाई

हिलसा थाना के अपर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस घटना से जुड़े प्रत्येक पहलू की जांच कर रही है. गोली किस परिस्थिति में चली और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी जानकारी जुटायी जा रही है. उन्होंने बताया कि आवेदन मिलने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संतोष कुमार पार्थ

संतोष कुमार पार्थ वर्ष 2013 से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में हिलसा अनुमंडल मुख्यालय से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. स्थानीय जनसमस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >