नालंदा : कारगिल विजय दिवस पर हिलसा में शहीदों को नमन, एबीवीपी ने कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर हिलसा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पर कैंडल जलाकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान राष्ट्रभक्ति और वीरता के नारों के साथ युवाओं को देशहित में कार्य करने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया.

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर हिलसा शहर के थाना परिसर के समीप स्थित शहीद स्मारक पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने रविवार की संध्या कैंडल जलाकर कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की.

इस अवसर पर एबीवीपी के जिला संयोजक नीतीश कुमार ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारत की राष्ट्रभक्ति, वीरता, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का अमर प्रतीक है.

उन्होंने समस्त देशवासियों को कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कारगिल युद्ध में मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी वीर सैनिकों को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद श्रद्धापूर्वक नमन करती है.

'युवाओं को देशहित में कार्य करने का लेना चाहिए संकल्प'

नीतीश कुमार ने कहा कि आज पूरा देश अपने वीर सपूतों के अदम्य साहस और बलिदान को याद कर रहा है. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भी देश के विभिन्न शहरों में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर कारगिल के अमर शहीदों को स्मरण कर रही है.

उनके त्याग और राष्ट्रप्रेम से प्रेरणा लेकर युवाओं को देशहित में कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए.

भारत माता की जय और वंदे मातरम के गूंजे नारे

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पर मोमबत्तियां जलाकर दो मिनट का मौन रखा तथा भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों के साथ वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी.

मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आदित्य कुमार, सूरज कुमार, हैप्पी आनंद, आयुष कुमार, मणी कुमार, राधव सूरज, तुषार कुमार सहित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar

संतोष कुमार पार्थ वर्ष 2013 से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में हिलसा अनुमंडल मुख्यालय से संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. स्थानीय जनसमस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >