महिला मुखिया को एसपी ने दिलाया कानून राज का भरोसा

एसपी के जनता दरबार में एक वाक्य ऐसा हुआ जिसे सभी को आश्चर्यचकित कर दिया. बरबीघा प्रखंड के पाक पंचायत के मुखिया संगीता कुमारी भी जनता दरबार में मौजूद थी.

बरबीघा. हुजूर दबंग के खिलाफ शिकायत करेंगे तो जान से भी हाथ होना पड़ सकता है. एसपी साहब के जनता दरबार में जैसे ही महिला महादलित मुखिया ने अपनी बात राखी, मौके पर मौजूद तमाम पुलिस पदाधिकारी और एसपी साहब खुद आश्चर्यचकित रह गए. एक पल के लिए लोगों को यकीन नहीं हुआ कि नीतीश कुमार के सुशासन वाली सरकार में एक महिला मुखिया आखिरी इतनी किससे डरी हुई है. हालांकि एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने महिला मुखिया को कानून व्यवस्था पर भरोसा दिलाया. पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह से सजग है. दरअसल गुरुवार को जिले के केवटी थाना में पुलिस अधीक्षक बलिराम कुमार चौधरी ने जनता दरबार लगाया था. जनता दरबार में थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव के जनप्रतिनिधि और फरियादी पहुंचे थे. सबसे पहले एसपी साहब ने 1 जुलाई 2024 से कानूनी प्रक्रिया में हुए बदलाव से संबंधित जानकारी लोगों को दिया.

लोगों ने सुनाई अपनी फरियाद : इसके बाद उन्होंने बड़ी-बड़ी से लोगों को अपनी समस्या लेकर आने के लिए कहा. जनता दरबार में इस बार भी सबसे ज्यादा भूमि विवाद का मामला ही देखने को. गंगटी गांव निवासी राजेंद्र राउत ने बताया कि अंचलाधिकारी द्वारा 17 डिसमिल विवादित भूमि का नापी कर के फैसला उनके के पक्ष में दिया है, इसके बावजूद दबंग जमीन पर कब्जा किए हुए हैं. जिस पर एसपी साहब ने तुरंत थाना अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार को एक्शन लेने के लिए कहा. इसी तरह वार्ड पार्षद रंजू देवी तथा चुन्नू यादव नाम के व्यक्ति ने भी जमीन संबंधी मामला एसपी साहब के समक्ष रखा जिसे तुरंत निपटारा किया गया.

मुखिया ने सभी को चौकाया : एसपी के जनता दरबार में एक वाक्य ऐसा हुआ जिसे सभी को आश्चर्यचकित कर दिया. बरबीघा प्रखंड के पाक पंचायत के मुखिया संगीता कुमारी भी जनता दरबार में मौजूद थी. अचानक वे उठी और एसपी साहब से कहा सर पंचायत में सड़क के किनारे मनरेगा के तहत लगाए गए हजारों पौधों को कुछ दबंगों ने उखाड़ दिया है. लेकिन अगर उनके खिलाफ शिकायत करेंगे तो हमें जान से हाथ में धोना पड़ सकता है. यह बात सुनकर खुद एसपी साहब भी आश्चर्यचकित रह गये. हालांकि उन्होंने कहा कि आपको डरने की कोई जरूरत नहीं है, पुलिस आपको पूरी सुरक्षा मुहैया करायेगी. इसके बाद एसपी साहब पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि आज के दौर में फर्जी मुकदमों के कारण थाना और कोर्ट पर अनावश्यक बोझ बढ़ता जा रहा है. इस समस्या के समाधान के लिए पंचायत स्तर पर प्रतिनिधियों को छोटे-मोटे झगड़ों को सुलझाने की दिशा में प्रयास करना चाहिए.

छोटे मोटे विवादों को आपस में निपटाएं : एसपी ने जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों से अपील करते हुए कहा कि छोटे-छोटे मामले को बड़ा रूप देकर थाने में या फिर न्यायालय में मुकदमा दर्ज करा दिए जाता है. जिस वजह से कानूनी प्रक्रिया के दौरान दोनों तरफ के लोग बेवजह काफी परेशान हो जाते हैं. इसलिए ऐसे मामलों को स्थानीय स्तर पर ही सुलझा लेने में फायदा होगा. अगर एक पक्ष के लोग राजी होते हैं और दूसरे पक्ष के नहीं तो जनप्रतिनिधि, मुखिया और सरपंच ऐसे मामले को अपने स्तर से देखें और तब इसके बाद थाना तक भेज सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >