नालंदा : हरनौत में आधा दर्जन से अधिक घरों में चोरी का खुलासा, चार आराेपित गिरफ्तार

बिहार के हरनौत में पुलिस ने चोरी की आधा दर्जन से अधिक घटनाओं का खुलासा किया है.पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया है.

Biharsharif Crime News : हरनौत थाना क्षेत्र में पिछले दो-तीन माह के दौरान विभिन्न स्थानों पर हुए आधा दर्जन से अधिक गृहभेदन कांडों का पुलिस ने उद्भेदन करने में सफलता पाई है. पुलिस ने चोरी की घटनाओं में संलिप्त चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर चोरी किए गए आभूषण, नकदी, लैपटॉप और मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद किये गये हैं. पुलिस के अनुसार, चोरी की घटनाओं में शामिल दो अन्य अपराधकर्मी गिरफ्तारी के डर से फरार हैं.

चोरी के सोने-चांदी के जेवरात व अन्य सामग्री बरामद

टीम ने तकनीकी साक्ष्य और लगातार निगरानी के आधार पर मामले की जांच शुरू की. अनुसंधान के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर छापेमारी कर चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपितों में नियामतपुर निवासी जितु बिंद का पुत्र कुंदन कुमार उर्फ कुंदन राज, सबनहुआडीह निवासी दिलीप पासवान का पुत्र गोलू कुमार को गिरफ्तार किया है वही नियामतपुर निवासी करीब 17 वर्षीय बालक तथा माधोपुर सबनहुआ निवासी करीब 16 वर्षीय बालक को निरुद्ध किया है. पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर एक डेल कंपनी का लैपटॉप, एक आईफोन मोबाइल, सोने जैसा मंगलसूत्र का लॉकेट, सोने जैसे कान के दो टॉप, चांदी जैसी एक जोड़ी पायल, चांदी जैसी एक जोड़ी बिछिया तथा छह हजार रुपये नकद बरामद किए हैं.

चोरी की घटना से परेशान थे शहरवासी

पुलिस के अनुसार, हरनौत थाना क्षेत्र के नियामतपुर, माधोपुर सबनहुआ, अंबेदकर नगर, सेंट्रल बैंक के पीछे सहित अन्य इलाकों में अज्ञात चोरों द्वारा रात के समय घरों में घुसकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था. लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. छापेमारी एवं अनुसंधान में हरनौत थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक मुकेश कुमार वर्मा, पुलिस अवर निरीक्षक नीरज कुमार, प्रमोद कुमार, विकेश कुमार महतो, सहायक अवर निरीक्षक गौतम कुमार, सिपाही कुंदन कुमार, सिपाही अभिमन्यु कुमार तथा चालक सिपाही शंभम कुमार शामिल थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >