बिजली चोरी में पांच लोगों पर जुर्माना व प्राथमिकी

बिंद थाना क्षेत्र के बिंद गांव में बिजली विभाग की टीम ने विद्युत चोरी के खिलाफ शुक्रवार को छापेमारी है.

बिंद (नालंदा)़ बिंद थाना क्षेत्र के बिंद गांव में बिजली विभाग की टीम ने विद्युत चोरी के खिलाफ शुक्रवार को छापेमारी है. जिसमें पाँच लोग विद्युत मीटर के पहले वाइपास कर बिजली चोरी करते रंगे हाथ पकड़े गये. चोरी करते हुए पकड़े गए लोगों के खिलाफ चालीस हजार तीन सौ सात रुपये का जुर्माना लगाते हुए बिंद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है. इस संबंध में बिंद के कनीय विद्युत अभियंता कुमारी स्वेता सिन्हा ने बताया कि बिंद गांव के सुनील पासवान पर 6700 रुपये, रामजन्म केवट पर 17685 रुपये, रामप्रीत केवट पर 5510 पर रुपये, राजेश केवट पर 5299 रुपये, राधा देवी पर 5113 रुपये का जुर्माना कि गयी है. छापेमारी दल में मानवबल मुकेश कुमार अकेला, अरविंद प्रसाद व चंद्रशेखर पासवान भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Santosh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >