40 किसान प्रशिक्षण के लिए केंद्रीय विश्वविदयालय, पूसा के लिए हुए रवाना

इन किसानों को जिला कृषि विपणन पदाधिकारी सह उप परियोजना निदेशक आत्मा अविनाश कुमार के द्वारा आत्मा कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर पूसा समस्तीपुर के लिए रवाना किया गया.

बिहारशरीफ.

कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा नालंदा के द्वारा फसल विविधीकरण विषय पर राज्य के अंदर प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत 40 किसानों के दल को पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण के लिए डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा समस्तीपुर भेजा गया है. इन किसानों को जिला कृषि विपणन पदाधिकारी सह उप परियोजना निदेशक आत्मा अविनाश कुमार के द्वारा आत्मा कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर पूसा समस्तीपुर के लिए रवाना किया गया. निदेशक अविनाश कुमार ने बताया कि इन किसानों को कुल पांच दिवस फसल विविधीकरण, जलवायु अनुकूल कृषि एवं नवाचार कृषि का प्रशिक्षण दिया जायेगा. यह प्रशिक्षित किसान अपने खेतों में इसका प्रयोग कर अपनी आय एवं समृद्धि को बढ़ा सकेंगे साथ ही साथ अपने प्रखंड एवं पंचायत के किसानों के लिए रोल मॉडल के रूप में कार्य करते हुए अन्य किसानों को भी फसल विविधिकरण एवं जलवायु अनुकूल कृषि से जोड़ने के लिए प्रेरित कर सकेंगे. इन किसानों को पूसा समस्तीपुर, कृषि विज्ञान केंद्र समस्तीपुर, मत्स्य एवं कृषि महाविद्यालय ढोली में भी परिभ्रमण कराया जाएगा जिससे यह नवाचार एवं आधुनिक कृषि को सीख पायेंगे. नंदलाल कुमार सहायक तकनीकी प्रबंधक बिंद प्रखंड इन किसानों के साथ टीम लीडर के रूप में कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >