गोलापर में पटवन को लेकर किसान की गोली मारकर हत्या

दीपनगर थाना क्षेत्र के गोलापर गांव में रविवार की देर संध्या को घर में घुसकर बदमाशों ने एक किसान की गोली मार का हत्या कर दी .

बिहारशरीफ: दीपनगर थाना क्षेत्र के गोलापर गांव में रविवार की देर संध्या को घर में घुसकर बदमाशों ने एक किसान की गोली मार का हत्या कर दी .मृतक गोलापर गांव निवासी केसरी यादव के 58 वर्ष के पुत्र विनोद प्रसाद है. ग्रामीणों ने बताया कि गांव में ही रविवार की सुबह को खेत में पटवन को लेकर विनोद प्रसाद की चचेरे भाई डोमेन यादव से विवाद हुआ था, जिसे लेकर गांव के लोगों ने आपस में बैठकर मामले को शांत कर दिया था .इस बीच रविवार की शाम करीब 7:30 बजे डोमन यादव अपने साथियों के साथ विनोद यादव के घर पर आया और बात करने के क्रम में गर्दन में सटाकर गोली मार दी. ग्रामीणों ने इसकी सूचना दीपनगर थाने की पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद दीपनगर थानाध्यक्ष दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और जख्मी विनोद यादव को इलाज के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ लाया ,जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया . मौत की सूचना मिलते ही ग्रामीण और परिजन सदर अस्पताल में जुट गए ,जहां चित्कार मार कर रोने लगे. सदर अस्पताल में काफी भीड़ लग गई.अफरा- तफरी का माहौल कायम हो गया. इस बीच सदर अस्पताल परिसर में सदर डीएसपी पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली.पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने बताया कि घटना का कारण खेत मे पटवन को लेकर सुबह में हुआ विवाद है. उन्होंने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर अनुसंधान करने में जुटी हुई है. आरोपी गोली मारने के बाद फरार हो गया है. जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. एसपी ने बताया कि वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है .पीड़ित पक्ष से आवेदन प्राप्त कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >