महादलित टोलों में योजनाओं का लाभ दिलाएं : डीएम

डीएम आरिफ अहसन की अध्यक्षता में समाहरणालय के मंथन सभागार में साप्ताहिक बैठक में सभी विभागों के कार्यों के प्रगति की समीक्षा की गई.

शेखपुरा. डीएम आरिफ अहसन की अध्यक्षता में समाहरणालय के मंथन सभागार में साप्ताहिक बैठक में सभी विभागों के कार्यों के प्रगति की समीक्षा की गई. जिसमें सभी विभागों के जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ-साथ सभी प्रखंड के विभिन्न विभागों के प्रखंडस्तरीय पदाधिकारी भी अपने-अपने प्रखंड से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे. सर्वप्रथम डीएम ने डॉ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत महादलित टोलों के लाभुकों को आच्छादित किये जाने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले शिविरों में प्राप्त आवेदन एवं उनके निष्पादन की समीक्षा की गई. इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण हेतु महिलाओं के चलाए जा रहे महिला संवाद कार्यक्रम की भी समीक्षा की गई. उन्होने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को उक्त कार्यक्रमों में ससमय उपस्थित होकर महादलित टोलो के सभी योग्य लाभुकों को विभिन्न विभागों के महत्वपूर्ण योजनाओं से आच्छादित करने को कहा. बड़ी योजनाएं नली-गली ,नए पेयजल योजना की मांग इत्यादि जिसमें ज्यादा समय लगता है उसको शिविर के बाद शीघ्र पूर्ण करने का कार्य करने का निर्देश दिया गया. महादलित टोलों में शत-प्रतिशत योजनाओ का लाभ दिलाने हेतु डोर-टू-डोर कैंपेन किया जाए. महिला संवाद कार्यक्रम में अबतक 39 हजार 633 जीविका दीदियां ले चुकी है भाग

समीक्षा में बताया गया कि महिला संवाद कार्यक्रम में अबतक 39633 जीविका दीदियों ने भाग लिया है. जवकि, 4800 अन्य महिला एवं 4400 पुरुषों ने भी भाग लिया है. इसके साथ ही अपने विचारों से अवगत कराया है. समेकित बाल विकास योजना की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले के 718 संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों में से 347 अपना भवन में संचालित किया जा रहा है. अपना भवन निर्माण हेतु विभाग से प्राप्त लक्ष्य से अधिक भूमि चिन्हित कर विभाग को स्वीकृति हेतु भेजा गया है. जिन आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों में पेयजल अथवा शौचालय नही है, अथवा खराब है उसके मरम्मति प्रक्रियाधीन है. जिले के कुल 718 केन्द्रों में से 47 सेविका एवं 127 सहायिका का चयन किया जाना है. चयन कार्य विभागीय निर्देशानुसार स्थगित किया गया है. जन शिकायत के मामलों की समीक्षा के दौरान मामलों का ससमय निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर करने को कहा गया.

1 लाख 17 हजार 35 बच्चों का बना अपार आई॰डी॰

उधोग विभाग की समीक्षा में बताया गया कि वर्ष 2024-25 में 82 लाभुकों का चयन मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के अंतर्गत के साथ-साथ 163 पीएम विश्वकर्मा योजना अंतर्गत प्राप्त आवेदन के विरुद्ध 146 को स्वीकृति प्रदान की गई है. शिक्षा विभाग द्वारा बताया गया कि जिले के 608 विधालयों के 117035 का अपार आई॰डी॰ बनाया गया है. नामांकन पखवाड़ा के दौरान कुल 2712 बच्चे आंगनबाड़ी केन्द्र के माध्यम से नामांकित किये गये जवकि 2784 अन्य माध्यमों से नामांकित हुए हैं. बिहार दलित विकास मिशन योजना अंतर्गत निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन-सह-वर्कशेड के कुल 22 लक्ष्य के विरुद्ध 16 का निर्माण पूर्ण कराया जा चुका है. मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छत्र योजना अंतर्गत संचालित संबंल योजना के तहत बैट्री चालित ट्राईसाईकिल हेतु कुल 296 आवेदनों में से 216 को स्वीकृति प्रदान की गई है. इसी प्रकार 5720 यूडीआईडी कार्ड में से 4899 कार्ड बनाये गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Santosh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >