बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करें

डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत रविवार को बिहारशरीफ की तुंगी दलित बस्ती में जनता से संवाद करते हुए स्वामी सहजानंद किसान वाहिनी के अध्यक्ष और बिहार भाजपा के क्षेत्रीय प्रभारी रवींद्र रंजन ने कहा कि आंबेडकर राष्ट्र नायक थे.

बिहारशरीफ. डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत रविवार को बिहारशरीफ की तुंगी दलित बस्ती में जनता से संवाद करते हुए स्वामी सहजानंद किसान वाहिनी के अध्यक्ष और बिहार भाजपा के क्षेत्रीय प्रभारी रवींद्र रंजन ने कहा कि आंबेडकर राष्ट्र नायक थे. उन्होंने संविधान सभा में सबके हितों का ध्यान रखते हुए समरस समाज का खाका खींचा था. उन्होने समाज के निचले पायदान पर खड़े आम अवाम की बेहतरी के लिए कार्य किया. इस महान नेता के सिद्धांतों को जमीन पर उतारने के लिए मोदी सरकार ने उल्लेखनीय कार्य किये हैं.वहीं, भाजपा प्रवक्ता और पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि कांग्रेस बाबा साहेब को आजीवन परेशान करती रही थी. भाजपा ने कांग्रेस के इरादे को मटियामेट करते हुए डॉ आंबेडकर के मरणोपरांत पूरा सम्मान दिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ आशुतोष और स्वागत भाषण उपेंद्र राजबंशी ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Santosh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >