घाटकुसुंभा. जिले के घाटकुसुंभा प्रखंड क्षेत्र में विद्युत कंपनी के कनीय अभियंता सुनील कुमार के नेतृत्व में एक छापामार दल ने उर्जा चोरी के खिलाफ प्रखंड के आलापुर तथा हरिनाम चक गांव में छापेमारी अभियान चलाया. छापेमारी के क्रम में चार लोगों को विद्युत का उपयोग चोरी छुपे करता पाया गया. बाद में विद्युत के कनीय अभियंता ने चिह्नित चारों लोगों के विरुद्ध विद्युत चोरी की अलग अलग प्राथमिकी स्थानीय बाऊघाट थाना में दर्ज कराई. जबकि सभी आरोपितों के विरुद्ध अलग से जुर्माना भी किया. इस बाबत बाऊघाट थानाध्यक्ष शंकर कुमार ने कहा कि कनीय अभियंता सुनील कुमार द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में आलापुर गांव निवासी महेंद्र पासवान के पुत्र योगेंद्र पासवान को नामजद अभियुक्त बनाते हुए 23,063 रुपए का विभागीय जुर्माना भी किया. इसी तरह उसी गांव के निवासी कामेश्वर प्रसाद साव के पुत्र अनिल कुमार को अभियुक्त बनाते हुए 32,964 रुपये तथा दानी साव के पुत्र मुकेश कुमार को नामजद अभियुक्त बनाते हुए 5,762 रुपये का जुर्माना किया. वहीं हरिनाम चक गांव निवासी यमुना साहनी के पुत्र संजय साहनी को नामजद आरोपित बनाते हुए 9,228 रुपये का जुर्माना किया गया. उन्होंने कहा कि मुकदमे में अभियुक्त बनाए गए सभी आरोपित टोंका फंसा कर बिजली का अवैध उपयोग घरेलू कार्यों में कर रहे थे. उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है.
घाटकुसुंभा में चार उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली चोरी की प्राथमिकी
घाटकुसुंभा में बिजली विभाग की छापेमारी में चार लोगों को चोरी करते पकड़ा गया। सभी आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर भारी जुर्माना लगाया गया है।

घाटकुसुंभा में चार उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली चोरी की प्राथमिकी