नालंदा : जिस घर की 20 साल से कर रहे थे रखवाली, वहीं बिजली की चपेट में आने से 77 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

Nalanda Electrocution Death : नालंदा के सरथा गांव में बिजली की चपेट में आने से 77 वर्षीय वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Nalanda Electrocution Death : नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड अंतर्गत सरथा गांव में बिजली की चपेट में आने से 77 वर्षीय एक वृद्ध की मौत हो गई. बताया गया कि वह एक मकान में साफ-सफाई का कार्य कर रहे थे, तभी हादसा हो गया. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

साफ-सफाई के दौरान बिजली की चपेट में आने से गई जान

हरनौत प्रखंड की सरथा पंचायत स्थित सरथा गांव में बुधवार शाम बिजली की चपेट में आने से 77 वर्षीय रोहन रविदास की मौत हो गई. हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

20 वर्षों से कर रहे थे देखभाल का कार्य

मृतक की पहचान स्वर्गीय नौरंगी मोची के पुत्र रोहन रविदास के रूप में हुई है. उनके पुत्र रविकांत कुमार ने बताया कि उनके पिता पिछले करीब 20 वर्षों से गांव के जितेंद्र सिंह के यहां रहकर घर की देखभाल और साफ-सफाई का कार्य करते थे. बुधवार को भी वह रोज की तरह काम पर गए थे, तभी बिजली की चपेट में आ गए.

तलाश के दौरान मिला शव

काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की. खोजबीन के दौरान रोहन रविदास बिजली के तार के संपर्क में मृत अवस्था में मिले. सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुट गए.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने पर वेना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेजा. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. वेना थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में साफ-सफाई के दौरान बिजली की चपेट में आने से मौत होने की बात सामने आई है. परिजनों से आवेदन मिलने के बाद मामले की विस्तृत जांच की जाएगी.

सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन

हरनौत नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि एवं समाजसेवी सुरेश सिंह ने बताया कि हादसा सरथा गांव के उत्तर टोला स्थित एक मकान में हुआ. उन्होंने पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत मिलने वाली सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है. ग्रामीणों ने भी प्रशासन से परिजनों को जल्द आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.

Also Read : बिहारशरीफ पुलिस का एक्शन, 24 घंटे के भीतर लूटी गई अपाची बाइक और मोबाइल के साथ 5 शातिर गिरफ्तार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >