बिहारशरीफ में सड़क किनारे संदिग्ध हालत में मिला व्यक्ति का शव, शरीर पर जलने के निशान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

बिहारशरीफ के एकंगरसराय में विशुनपुर गांव के पास युवक का संदिग्ध हालत में शव बरामद हुआ है. शव पर मिले जलने के निशान के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

बिहारशरीफ के एकंगरसराय थाना पुलिस ने विशुनपुर गांव के समीप से संदेहास्पद स्थिति में एक युवक का शव बरामद किया है. शव की पहचान तेल्हाड़ा थाने के धनगांवा गढ़पर गांव निवासी 45 वर्षीय शैलेन्द्र बिन्द के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ भेज दिया है.

शव पर मिले जलने के निशान

मृतक के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि हत्या कर शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया गया है, जिससे शरीर पर कई जगह जलने के निशान मौजूद थे.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही एकंगरसराय थानाध्यक्ष अनिल कुमार और अपर थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह दलबल के साथ विशुनपुर गांव पहुंचे.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ भेज दिया है और मामले की गहराई से जांच पड़ताल में जुट गई है.

बहन से मिलने विशुनपुर गांव गया था मृतक

बताया जाता है कि मृतक शैलेन्द्र बिन्द अपनी बहन के पास विशुनपुर गांव गया हुआ था. लोगों ने बताया कि मृतक एकंगरसराय में मजदूरी का कार्य करता था.

Also Read : राजगीर का ऐतिहासिक वेणुवन बदहाल, फाउंटेन बंद और फुटब्रिज जर्जर; पर्यटकों की बढ़ी परेशानी

युवक की मौत के बाद परिजनों में भारी आक्रोश

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है. संदिग्ध परिस्थिति में हुई इस मौत और हत्या की आशंका को लेकर परिजनों में काफी आक्रोश व्याप्त है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By निरंजन कुमार

निरंजन कुमार प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >