छापेमारी के दौरान घर में रखे दो राइफल व 28 कारतूस बरामद

बड़े भाई के तिलक समारोह में छोटे भाई द्वारा राइफल से फायरिंग करने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही नूरसराय थाना पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए नूरसराय थाना पुलिस ने गुरुवार की दोपहर अतरामचक गांव पहुंचकर देवनंदन सिंह के घर में छापेमारी किया.

नूरसराय. बड़े भाई के तिलक समारोह में छोटे भाई द्वारा राइफल से फायरिंग करने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही नूरसराय थाना पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए नूरसराय थाना पुलिस ने गुरुवार की दोपहर अतरामचक गांव पहुंचकर देवनंदन सिंह के घर में छापेमारी किया. छापेमारी के दौरान देवनंदन सिंह के घर से दो लीटर का तीन बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुआ. बताते चले कि देवनंदन सिंह के बड़े पुत्र पिंटू सिंह का तिलक 15 अप्रैल को था. तिलक समारोह में छोटे भाई कन्हैया कुमार राइफल से फायरिंग कर रहा था. जिसका वीडियो वायरल हुआ था. हालांकि छापेमारी के दौरान तीन बोतल अंग्रेजी शराब के अलावे कुछ बरामद नहीं हुआ और ना ही कोई गिरफ्तार हुआ. पर शक के आधार पर नूरसराय थाना पुलिस ने बगल के घर स्व.मथुरा सिंह के पुत्र अर्जुन सिंह के घर में भी छापेमारी किया. छापेमारी के दौरान घर में रखे दो रायफल व 28 कारतूस को बरामद किया गया. पुलिस ने घर में मौजूद अर्जुन सिंह के पुत्र राकेश सिंह के पत्नी से गहन पूछ ताछ कर रही है. थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के नेतृव में अनुसंधान जारी है. फरार सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >