खुले में शौच पर रोक लगाने पर हुई चर्चा

प्रखंड कार्यालय के सभागार कक्ष में प्रखंड विकास पदाधिकारी अमर कुमार के अध्यक्षता में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के पदाधिकारियों और जीविका दीदी की बैठक आयोजित की गयी.

हिलसा. प्रखंड कार्यालय के सभागार कक्ष में प्रखंड विकास पदाधिकारी अमर कुमार के अध्यक्षता में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के पदाधिकारियों और जीविका दीदी की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में प्रखंड परियोजना प्रबंधक जीविका राजेश कुमार, क्षेत्रीय समन्वयक जीविका शवनम कुमारी, प्रखंड वार रूम कर्मी धनंजय कुमार उपस्थित रहे. बैठक का मुख्य उद्देश्य खुले में शौच पर रोक लगाने और लोगों को शौचालय उपयोग के लिए प्रेरित करने की विस्तृत रणनीति तैयार करना रहा. हमारा शौचालय, सम्मान अभियान की बनी रणनीति बनाते हुए बैठक के दौरान प्रखंड समन्वयक ने बताया कि अभियान के तहत ’’हमारा शौचालय, हमारा सम्मान और हमारा शौचालय, हमारा हमारा भविष्य कार्यक्रम शुरू किया गया है. उन्होंने कहा कि जब परिवार की महिलाएं खुले में शौच को जाती है, तो न केवल परिवार की छवि धूमिल होती है बल्कि कई बार छेड़छाड़ जैसी घटनाएं भी सामने आती हैं. यह सीधे-सीधे सम्मान पर आघात है, इसलिए लोगों को जागरूक करना अनिवार्य है. उन्होंने बताया कि इसके लिए ’’रोको टोको अभियान’’ चलाया जाएगा, जिसके अंतर्गत विशेषकर अनुसूचित जाति बहुल्य टोला क्षेत्रों में जन जागरूकता किया जाएगा. साथ ही लोगों को समझाया जाएगा कि शौचालय का उपयोग केवल सुविधा नहीं, बल्कि सम्मान, सुरक्षा एवं उत्तम स्वास्थ्य से मुख्य रूप से जुड़ा है. खुले में शौच से फैलती बीमारियां, बच्चों पर सबसे अधिक प्रभावित करता है. अमर कुमार, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अमर कुमार ने बताया कि खुले में शौच करना सीधे हमारे स्वास्थ्य और हमारे दैनिक जीवन पर असर डालता है. इससे गंदगी फैलती है और कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है एवं बीमार होने के उपरांत बेहतर ईलाज में घर का सारा जमा पंूजी खर्च हो जाती है. उन्होंने कहा कि यदि घर में शौचालय बना हो, तो परिवार का सम्मान भी सुरक्षित रहता है और बीमारी में इलाज के खर्च से भी बचा जा सकता है. हम सभी अपने आने वाले पीढी को एक स्वच्छ वातावरण एवं स्वस्थ्य जीवन जीने का उपहार देने का कोशिश करें. प्रखण्ड समन्वयक द्वारा बताया गया कि अभियान के लिए साप्ताहिक कार्ययोजना तैयार की गयी है. गुरुवार को अनुसुचितजाती बाहुल्य टोला में संध्या चैपाल आयोजित की जाएगी. आंगनबाड़ी केंद्र, जीविका समूह और ग्राम संगठनों के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम होगा एवं सरकारी स्कूलों में विशेष स्वच्छता कक्षा और हाथ धुलाई कार्यक्रम आयोजित की जाएगी. प्रखण्ड समन्वयक ने कहा कि ये कार्यक्रम लगातार चलाए जाएंगे, ताकि लोगों में स्वच्छता के संबंध में एक संदेश जिससे आमजन शौचालय का नियमित उपयोग, साफ-सफाई व बेहतर रखरखाव कर एक स्वच्छता के प्रति अपना जिम्मेदारी निभाने का प्रयास करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >