नालंदा सेंटल को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने जिला प्रशासन से जिले में किये गये धान अधिप्राप्ति के समतुल्य चावल राज्य खाद्य निगम को प्राप्त कराने के लिए भण्डारण क्षमता का समुचित व्यवस्था करने की मांग की है.
बिहारशरीफ. नालंदा सेंटल को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने जिला प्रशासन से जिले में किये गये धान अधिप्राप्ति के समतुल्य चावल राज्य खाद्य निगम को प्राप्त कराने के लिए भण्डारण क्षमता का समुचित व्यवस्था करने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि सत्र 2024- 25 मेें जिले के पैक्स तथा व्यापार मंडलो द्वारा 22029 किसानों से कुल 175057 एमटी धान की खरीद की गयी है. धान खरीद के समतुल्य 120035 एमटी चावल राज्य खाद्य निगम को निर्धारित तिथि 15 जून 2025 तक प्राप्त कराना है. जिला का भण्डारण क्षमता मात्र 38440.60 एमटी है. इस भंडारण क्षमता गोदाम से जिले में आंतरिक उठाव की चक्रीय व्यवस्था से अब तक मात्र 60724 एमटी चावल निगम को प्राप्त कराया जा सका है. अवशेष 59311 एमटी चावल निगम को प्राप्त कराना बाकी है. अवशेष चावल की मात्रा को आंतरिक उठाव कर निर्धारित तिथि तक शत प्रतिशत चावल निगम को प्राप्त कराना संभव नहीं है. चूंकि निर्धारित समय मात्र दो माह शेष बचा है. उन्होंने कहा है कि इसके लिए आंतरिक उठाव के साथ साथ वाहय जिला के लिए आवंटन सुनिश्चित किया जाए. जिससे कि भण्डारण क्षमता की समुचित व्यवस्था हो सके. तभी जिले के पैक्स तथा व्यापार मंडलो द्वारा निर्धारित तिथि 15 जून 25 तक शत प्रतिशत चावल निगम को प्राप्त कराया जा सकेगा .
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.